Move to Jagran APP

Girl stabbed young Man : हाथरस में युवक को चाकू मारने वाली युवती हिरासत में

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस शहर में एक युवती ने छेड़छाड़ से परेशान एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को घायल अवस्‍था में जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि युवक एक अन्‍य लड़की से छेड़छाड़ का अरोपित है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 01:39 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 03:37 PM (IST)
Girl stabbed young Man : हाथरस में युवक को चाकू मारने वाली युवती हिरासत में
युवक एक अन्‍य लड़की से छेड़छाड़ का अरोपित है।

हाथरस, जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में  शुुुुुुुक्रवार को एक युवती ने  कचहरी परिसर में एक युवक को सरेआम चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को घायल अवस्‍था में जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि युवक  एक लड़की से छेड़छाड़ का अरोपित है। साल पहले गांव की लड़की ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेेेेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इधर दोपहर बाद हमलावर युवती को हिरासत मेेंं लेे लिया गया है। 

loksabha election banner

तारीख करने आए युवक पर चाकू से हमला 

हाथरस कचहरी परिसर में साइकिल स्टैंड के पास शुक्रवार को एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। युवक सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उस पर एक युवती ने एक साल पहले छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मेें भर्ती करा दिया है। इस मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने हमला करने वाली युुुुुवती को हिरासत मेें लेे लिया है।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.