हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के नाम पर गंदगी का 'तोहफा'
जिले का प्रमुख स्टेशन होने के बावजूद हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। स्टेशन से लेकर शौचालयों तक गंदगी ही गंदगी दिखती है। यहां सफाई करने वालेे दूूर दूर तक नहीं नजर आते इससे यहां रुकना दुश्वार हो गया है।
हाथरस, जागरण संवाददाता। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं। जिले का प्रमुख स्टेशन होने के बाद भी यात्री सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं हैं। स्टेशन से लेकर शौचालयों में गंदगी के अंबार लगे हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रेन के आगमन के समय और बढ़ जाती है गंदगी
पूर्वोत्तर रेलवे का हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन जिले में सबसे बड़ा है। यहां पर सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई है। सफाई करने वाला दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है। सफाई नहीं होने से स्टेशन पर रुकना भी मुश्किल हो रहा है। ट्रेन आगमन के समय तो यहां कूड़ा और बढ़ जाता है। स्टेशन पर दोनों रेलवे ट्रैक के पर काफी कचरा जमा हुआ है। ऊपरगामी पुल, प्लेटफार्म , स्टेशन मास्टर, जीआरपी, आरपीएफ सहित सभी कार्यालयों के आसपास भी सफाई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
गंदे पड़े शौचालय व पेयजल स्थल
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो और दोनों ओर बने शौचालय गंदे पड़े रहते हैं। पेयजल की टंकियों के पास भी गंदगी पड़ी रहती है। कुछ सफाई करा भी दी जाए तो बंदरों द्वारा कुछ ही देर में इधर-उधर पड़े कूड़े बिखेरकर गंदगी की जा रही है।
डेढ़ माह से ध्वस्त है सफाई व्यवस्था
रेलवे स्टेशन स्टेशन पर सफाई व्यवस्था डेढ़ माह से ध्वस्त है। स्टेशन के अधिकारी बताते हैं कि पहले यहां ठेका होने से छह सफाई कर्मचारी कार्यरत थे। एक दो घंटे बाद व ट्रेन के प्रस्थान के बाद सफाई हुआ करती थी। दिन में तीन- चार बार पौंछा भी लगता था। बरेली के ठेकेदार के पास यहां का ठेका था। ठेका खत्म होने पर उसे आगे नहीं बढ़ाने से सफाई कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।
हाथरस जंक्शन पर लडख़ड़ा रही सफाई व्यवस्था
रेलवे के डीआरएम व अन्य अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद भी स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था दुरस्त नहीं है। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर सफाई कर्मी मनमर्जी से सफाई कार्य करते हैं। स्टेशन के अधिकारियों बताते हैं यहां निजी कर्मियों को पैसे देकर सफाई कार्य कराया जाता है।
क्या कहते हैं यात्री
सिटी स्टेशन पर पहले दिन में कई बार सफाई कार्य हुआ करता था। अब यहां सफाई व्यवस्था लडख़ड़ा गई है। ट्रेनों के जाने के बाद भी सफाई नहीं होती है।
- सुरेश चंद, यात्री
स्टेशनों को स्व'छ रखने के निर्देश अधिकारियों द्वारा दे रखे हैं। उसके बाद भी इस स्टेशन पर सफाई कर्मी नहीं होने से सफाई कार्य नहीं हो पा रहा है।श्
- संजय, यात्री
इनका कहना है
स्टेशन सफाई कार्य का ठेका डेढ़ माह पूर्व खत्म हो गया है। अभी तक कोई ठेकेदार नहीं आया है। इससे स्टेशन परिसर में सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
- राकेश रंजन, स्टेशन अधीक्षक