मंगलमूर्ति से की मंगलकामना
(04,05,05,07,10,11,12,13) सबहेड - पूरे शहर में जगह-जगह निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा धर्म-कम
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : शहर में मंगलवार को हर गली मुहल्ले से गणेश पंडाल में सजे भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। मुख्य रथ में सजाकर भगवान गणेश को बैंडबाजों की भक्तिमय धुनों के साथ गंगा घाट पर ले जाया गया। जहां मूर्तियों का विसर्जन हुआ। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर का वातावरण गणेशमय हो गया। दोपहर तक रामघाट रोड का नजारा तो ऐसा था कि जिधर नजर उठाओ वहां गणेश विसर्जन यात्रा ही दिखाई दे रही थी। सतरंगी आसमान व ढोल नगाड़ों पर नाचते भक्त और वातावरण में गूंजती गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया.. की गूंज शहर के वातावरण को गणेशमय होने का एहसास करा रही थी।
भक्ति के विभिन्न रंगों में रंगे भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर शाम गणेश पंडालों में भंडारे आयोजित हुए। बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
संस्कार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से टीकाराम मंदिर से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा सेंटर पाइंट, श्याम नगर, रेलवे स्टेशन रोड, सुदामापुरी, विष्णुपुरी, होटल महाजन पैलेस आदि क्षेत्रों से होते हुए हरदुआगंज नहर पर समाप्त हुई। विसर्जन यात्रा में काली मा की झाकी यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। संस्था के अध्यक्ष विकास महाजन ने माता काली की आरती उतारी। शाम सात बजे टीकाराम मंदिर पर भंडारा हुआ। विसर्जन यात्रा में संदीप रंजन गुप्ता, श्याम भैया, बीना महाजन, अंजलि, रश्मि गुप्ता, अर्चना रंजन, निर्मला गुप्ता, योगेश महाजन, दिनेश गुप्ता, विशाल महाजन, प्रशांत अग्रवाल, विशाल चन्द्रा, प्रमोद सेनानी, यशपाल, शेखर अग्रवाल, संदीप गर्ग, दीपक गुप्ता, विजय महाजन, मुकेश गुप्ता, पकंज अग्रवाल 'स्वदेशी', दिनेश ज्वैलर्स, हितेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे। सुरेंद्र नगर से आयोजित गणेश उत्सव महोत्सव का समापन हुआ। गणेश पूजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्स संस, अरूण बंसल, रेखा बंसल, अंकित अग्रवाल, दिलीप बंसल, तुषार, यश, तनु सिंह आदि मौजूद रहे। श्री गणेश मित्र मंडल सराय हकीम से भी गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। पंडित मयंक शर्मा ने आरती उतारी। विभिन्न मार्गो से शोभायात्रा भ्रमण करते हुए गंगा घाट पहुंची। इस दौरान तुलसी वाष्र्णेय, विशाल वाष्र्णेय, गिरीश वाष्र्णेय, विष्णु पीतल, लोकेश लांगुरिया, ओम पानी, रजत गांधी, विशाल देशभक्त, मयंक अग्रवाल, अमन गुप्ता, हर्ष वाष्र्णेय, आकांक्षा आदि मौजूद रहे। पान दरीबा मंदिर, साईं मंदिर रघुवीर पुरी सहित शहर भर के अन्य देव मंदिरों से भी गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई।
.......
निकाली शोभायात्रा
(फोटो)
अलीगढ़ : क्वार्सी के होली चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण से गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में विपिन कश्यप, लव कुश, बृजराज सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राकेश, आकाश कुमार, मोहित, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। हर्ष उद्यान के सामने अपर गंग नहर के घाट कासिमपुर पर गणपति विसर्जन उत्सव हुआ। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कुलदीप आर्य संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।