Move to Jagran APP

ससुराल से मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ये लगाए आरोप Aligarh News

थाना गभाना क्षेत्र में ससुराल से मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 03:31 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:56 PM (IST)
ससुराल से मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ये लगाए आरोप Aligarh News
ससुराल से मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ये लगाए आरोप Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। थाना गभाना क्षेत्र में ससुराल से मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी की। घटना को लेकर हत्या की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन हकीकत पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी।

loksabha election banner

एक दिन पहले मायके आई थी विवाहिता

लालपुर थाना गभाना से अपने मायके आयी 30 वर्षीय सुमन की गुरुवार की रात को संदिग्ध रूप से मौत हो गई। सुमन ने फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती बुधवार को ही अपने पति के साथ मायके बजगढ़ी आयी थी। गुरुवार की रात को पति पत्नी दोनों एक ही कमरे में साथ सोये थे।

फंदे पर झूल की खुदकशी

रात करीब साढ़े 9 बजे युवती ने कमरे की छत से फंदा डाल कर खुदकशी कर ली। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव को लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया है। युवती ने खुदकशी की है या उसकी हत्या हुई है ये कहना अभी मुश्किल है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बढ़ रहे हैं खुदकशी की मामले

सहनशीलता कम होने की  वजह से खुदकशी के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। जरा जरा सी बात पर लोग खुदकशी कर रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। रात में महिला अपने पति के साथ सोयी थी। रात में ऐसा क्या हुआ कि महिला ने खुदकशी कर ली है। इन हालात में लगता है कि शायद पति ने कुछ ऐसा कहा दिया हो कि महिला ने खुदकशी करने को मजबूर हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.