विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-हावड़ा रूट: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 7 नवंबर से अलीगढ़ में चार विशेष ट्रेनें

Published: Sat, 01 Nov 2025 02:53 PM (IST)

यात्रियों की सुविधा के लिए 7 नवंबर से चार विशेष ट्रेनें शुरू होंगी, जो अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेंगी। इनमें किशनगंज-अमृतसर, ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. 7 नवंबर से चलेंगी चार विशेष ट्रेनें

  2. अलीगढ़ जंक्शन पर होगा ट्रेनों का ठहराव

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। यात्रियों की सुविधा के लिए सात नवंबर से चार विशेष ट्रेनें चलेंगी। ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर होगा। इसके अलावा छठ पूजा से लौट रहे यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार की ओर से लौट रहे यात्रियों को राहत मिलेगी।

 

ट्रेनों का होगा अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत



उत्तर मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी ने बताया कि ट्रेन संख्या 05734 किशनगंज से अमृतसर तक संचालन होगा। गुरुवार 13 नवंबर से चलेगी। इसका संचालन 27 नवंबर तक होगा। ट्रेन संख्या 05733 अमृतसर से किशनगंज शनिवार को 15 नवंबर 29 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 05625 कामख्या से रोहतक तक सात नवंबर से 28 नवंबर तक संचालन होगा। ट्रेन संख्या 05626 रोहतक से कामख्या तक नौ नवंबर से 30 नवंबर तक संचालन होगा। इसके अलावा इन ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर होगा। इसके अलावा उधना-कासगंज पूजा स्पेशल ट्रेन एक नवंबर से चलेगी।


बिहार से आनंद विहार तक चलेगी पूजा स्पेशल एक्सप्रेस



जासं, अलीगढ़: छठ पूजा पर्व मनाने के बाद बिहार से अपने कामकाज के लिए लौट रहे यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी ने बताया कि ट्रेन संख्या 02521/02522 सहरसा -आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा पूजा स्पेशल एक्सप्रेस एक नवंबर से बिहार के सहरसा से चलेगी। इस ट्रेन संचालन अलीगढ़ में होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।