हाथरस में अवैध हथियारों के चार तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली में सप्लाई होनी थीं पिस्टल Hathras news
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली सप्लाई करने के लिए लाई गई अवैध पिस्टल की खेप पकड़ी है। इनोवा कार में चार हथियार तस्कर दबोचे गए हैं।
हाथरस (जेएनएन)। एसओजी व मुरसान पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली सप्लाई करने के लिए लाई गई अवैध पिस्टल की खेप पकड़ी है। इनोवा कार में चार हथियार तस्कर दबोचे गए हैं।
ऐसे पकड़े गए बदमाश
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि मध्य प्रदेश से कार में हथियार की खेप यहां लाई जा रही है। सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे भकरोई रोड पर पुलिस ने बताई गई इनोवा कार को चेङ्क्षकग के लिए रोक लिया। पुलिस को देख गाड़ी से उतरे युवकों ने फायङ्क्षरग कर दी। कार्रवाई कर पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया, दो लोग भागने में कामयाब रहे। कार में अवैध नौ पिस्टल व दो रिवाल्वर मिलीं।
एनसीआर में होती है पिस्टल की सप्लाई
पूछताछ में पता चला कि ये लोग मध्य प्रदेश से पिस्टल लाते हैं तथा दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते हैं। एक पिस्टल सात से आठ हजार रुपये की मिलती है तथा मार्केट में इसके 30 हजार रुपये तक मिल जाते हैं। आठ ङ्क्षजदा कारतूस व दो खोल भी मिले। मथुरा नंबर की इनोवा कार के भी कागज नहीं दिखा सके। हथियार मध्य प्रदेश के खरगौन जिले से लाए गए थे।
पकड़े गए बदमाश
पकड़े गए युवकों ने अपने नाम संजय उर्फ संजू उर्फ सोहनवीर निवासी करील, मुरसान (हाथरस), धमेंद्र निवासी मदपुर, सादाबाद (हाथरस), उदयवीर निवासी मोतीगढ़ी, सादाबाद (हाथरस) व महेश निवासी खरवा, राया (मथुरा) बताया। हरी ङ्क्षसह निवासी मोतीगढ़ी सादाबाद व गुड्डू निवासी छेपुरिया (मैनपुरी) भागने में कामयाब रहे। गुड्डू नागलोई दिल्ली में रहता है। उसे ही दिल्ली की पार्टी को देने के लिए यह खेप पहुंचानी थी। एएसपी के अनुसार अभियुक्तों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले खेप पहुंचानी थी, लेकिन किसे व किस काम के लिए इसकी कोई जानकारी इन पर नहीं है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप