Move to Jagran APP

कांग्रेस के पूर्व एमएलसी बोले, प्रदेश में जंगलराज, पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप Aligarh News

पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने कहा कि इगलास उप चुनाव में कांग्र्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। सपा व रालोद मैदान से बाहर हैं। बसपा केवल भाजपा की मदद के लिए मैदान में है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 10:01 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 03:17 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी बोले,  प्रदेश में जंगलराज, पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप Aligarh News
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी बोले, प्रदेश में जंगलराज, पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। कांग्र्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने कहा कि इगलास उप चुनाव में कांग्र्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। सपा व रालोद मैदान से बाहर हैं। बसपा केवल भाजपा की मदद के लिए मैदान में है। यदि यह चुनाव जीते तो 2012 में कांग्र्रेस की शानदार वापसी होगी।

loksabha election banner

भाजपा के मायाजाल से दूर रहे जनता

मंगलवार को आगरा से इगलास पहुंचे नसीब पठान ने कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की। लोगों को समझाया कि भाजपा के मायाजाल से बाहर आइए, अन्यथा पछतावा ही हाथ लगेगा। कहा, योगी सरकार में जंगलराज भी हल्का पड़ा गया है। पुलिस अपराध रोकने के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या कर रही है। पहले पुष्पेंद्र यादव की हत्या की, अब पिलखुवा में पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्र्री देकर युवक को मार डाला। पानी सिर से ऊपर जा रहा है।

दूसरे स्थानों पर नेताओं का जाना गलत

पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व अन्य नेताओं के इगलास उप चुनाव छोड़कर दूसरे स्थानों पर प्रचार किए जाने को नसीब पठान ने गलत बताया। कहा, उन्हें यहीं रहकर चुनाव लड़ाना था। यदि गए भी थे, तो वापस आना चाहिए थे। मैं खुद स्टार प्रचार हूं और सात से ज्यादा सीटों का दौरा कर चुका हूं। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव योगेश दीक्षित, महिला कांग्र्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी, मो. जियाउद्दीन राही, ठा. दीपक सिंह आदि भी मौजूद रहे।

दूसरी सूची का इंतजार

मंगलवार को कांग्र्रेस ने नवनियुक्त 51 जिला व नगराध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसमें अलीगढ़ का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में दावेदारों के दिल की धड़कने तेज हो गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.