Move to Jagran APP

अलीगढ़ के पूर्व विधायक विवेक बंसल काग्रेंस पार्टी के घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति के सदस्य बने

काग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव प्रबंधन व संगठन से जुडी चार कमेटियों के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। कमेटी में अलीगढ़ के पूर्व एमएलसी विवेक बंसल भी सदस्य बनाए गए है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 02:44 PM (IST)
अलीगढ़ के पूर्व विधायक विवेक बंसल काग्रेंस पार्टी के घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति के सदस्य बने
अलीगढ़ के पूर्व विधायक विवेक बंसल काग्रेंस पार्टी के घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति के सदस्य बने

अलीगढ़ जेएनएन : काग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को चुनाव प्रबंधन व संगठन से जुडी चार कमेटियों के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने वाली पांच सदस्यीय कमेटी का एलान भी किया है। कमेटी में पूर्व एमएलसी विवेक बंसल भी सदस्य बनाए गए है। इनके अलावा पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व पीएल पुनिया, सुप्रिया सेरीनेट व अमिताभ दुबे सदस्य होंगे। बंसल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान का पहले से दायित्व देख रहे हैं।

loksabha election banner

पुराने कांग्रेसियों को नई जिम्मेदारी 

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से अंदरूनी कलह और खींचतान से जूझ रही कांग्रेस ने 'डैमेज कंट्रोल' का प्रयास किया है। प्रदेश संगठन में अहम पदों पर नए कार्यकर्ताओं को खास तवज्जो मिलने से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे वरिष्ठजन को सम्मान देकर साधने की कोशिश की गई है। पार्टी हाईकमान ने क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सात समितियां बनाई हैं, जिसमें पुराने कांग्रेसियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस का नया संगठन बनने के बाद से ही तमाम पुराने कांग्रेसी प्रदेश मुख्यालय से लगभग गायब हो गए। यह बात उठ रही थी कि नए कार्यकर्ताओं को अब ज्यादा महत्व मिल रहा है और पुरानों को किनारे कर दिया गया है। यही वजह है कि अब तक पार्टी द्वारा घोषित तमाम आंदोलन-अभियान भी अपेक्षित परिणाम वाले नहीं रहे। यदा-कदा पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक आदि बुलाए गए तो उनकी संख्या भी बहुत कम रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.