Move to Jagran APP

दिन में रालोद छोड़ने वाले पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर रात को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, हाथरस से मैदान में

कांग्रेस ने पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर को हाथरस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 02:23 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 02:27 AM (IST)
दिन में रालोद छोड़ने वाले पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर रात को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, हाथरस से मैदान में
दिन में रालोद छोड़ने वाले पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर रात को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, हाथरस से मैदान में

अलीगढ़ (जेएनएन)।  कांग्रेस ने पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर को हाथरस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की शुक्रवार देर रात जारी 35 प्रत्याशियों की सूची में नौ उत्तर प्रदेश के हैं, जिनमें दिवाकर का नाम शामिल है। उन्होंने शुक्रवार दोपहर ही रालोद छोड़कर कांग्र्रेस का हाथ थामा था। इसके कुछ घंटे बाद ही कांग्र्रेस ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया। मूलरूप से सादाबाद क्षेत्र के गांव ऊंचागांव रसमई निवासी त्रिलोकीराम  2012 में रालोद-कांग्रेस गठबंधन में इगलास से विधायक चुने गए थे। उन्होंने बसपा के राजेंद्र सिंह को हराया था। 2017 में उन्हें रालोद ने टिकट नहीं दिया था। वर्तमान में वह राष्ट्रीय लोकदल में अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। पूर्व विधायक ने फोन पर बताया कि राष्ट्रीय हित में उन्होंने रालोद छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है। दोपहर दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें सदस्यता दिलाई।  पार्टी नेतृत्व से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हाथरस की जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर पार्टी को मजबूत करेंगे।

loksabha election banner

हाथरस में दिवाकर के नाम से दोपहर की लिया गया नामांकन पत्र

त्रिलोकीराम दिवाकर के नाम से शुक्रवारकी दोपहर ही नामांकन पत्र लिया गया। इसमें उन्होंने कांग्रेस दर्ज कराया। गठबंधन के सपा प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के यहां से मदनगर्ग समेत भाजपा से अंजना माहौर व मंजू दिलेर भी पर्चा खरीदने पहुंचीं। डीएम ने कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद नामांकन पत्र प्रत्याशियों को वितरित किए। कलक्ट्रेट में डीएम न्यायालय परिसर में नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हुई। पहले दिन मंगलवार को कुल छह लोगों ने पर्चा खरीदा था। दो दिन अवकाश के बाद नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को 10 लोगों ने पर्चे खरीदे। शुक्रवार के बाद अब फिर से चौथे शनिवार व रविवार को अवकाश रहेगा। शुक्रवार तक प्रमुख राजनीतिक पार्टियों समेत कुल 16 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे हैं, इनमें से किसी ने भी शुक्रवार को भी पर्चा दाखिल नहीं किया। अब सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल होने के अनुमान हैं। इनमें से गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन पहले ही 25 मार्च को पर्चा दाखिल करने का एलान कर चुके हैं।

 

इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र

-पूरनचंद्र देशमुख, उदयसिंह  जैन रोड, देहली गेट (अलीगढ़) कांग्रेस

-त्रिलोकीराम दिवाकर, नागिरपुर, ऊंचागांव, सादाबाद, कांग्रेस

-हरस्वरूप, गांव जारऊ, सादाबाद, सरपंच समाज पार्टी

-रामजीलाल सुमन, बहरदोई, सादाबाद, समाजवादी पार्टी

-सुरेश दिवाकर, लश्कपुर, दयालबाग (न्यू आगरा), निर्दलीय

-भूपेंद्र धनगर, लोहवन, जमुना नगर (मथुरा), निर्दलीय

-मुंशीराम, नगला खरग, हाथरस जंक्शन, निर्दलीय

-रतन ङ्क्षसह दिवाकर, लाढ़पुर, हाथरस जंक्शन, कांग्रेस

-मंजू दिलेर, रामश्रीभवन, इस्लाम नगर रोड, बहजोई (संभल), भाजपा

-अंजना माहौर, संजय नगर, राजपूत चुंगी, (आगरा), भाजपा

मिलेंगे सिर्फ दो दिन

अवकाश के बाद सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अब प्रत्याशियों के पास सिर्फ अंतिम दो दिन ही शेष रहेंगे। अवकाश के चलते शुक्रवार को कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या अधिक रही। अब कुल 16 प्रत्याशियों के पास 25 व 26 मार्च ही शेष है। 26 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है, जबकि 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 मार्च को नामांकन वापसी होगी।

पूर्व सांसद के बेटे भी मैदान में

भाजपा व गठबंधन के अलावा कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के रूप में हाथरस के पूर्व सांसद रामप्रकाश देशमुख के पुत्र पूरनचंद्र देशमुख भी मैदान में हैं। 1977 में पूर्व सांसद रामप्रकाश देशमुख ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी चंद्रपाल सेनानी को बड़े अंतर से हराया था। रामप्रकाश देशमुख को 3,97,000 तो इनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 97,000 वोट ही मिले थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.