पूर्व विधायक जमीरउल्लाह बोले, रघुराज पर दर्ज हो मुकदमाAligarh News
नेहरू व एएमयू छात्रों पर दिए श्रम एवं सन्निर्माण समिति अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह के बयान की निंदा करते हुए पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
अलीगढ़ [जेएनएन]। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व एएमयू छात्रों पर दिए श्रम एवं सन्निर्माण समिति अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह के बयान की निंदा करते हुए पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसएसपी को दिए पत्र में उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को नुमाइश मैदान में सभा संबोधित कर रहे समिति अध्यक्ष ने एएमयू छात्रों पर दफना देने, पीटकर मारने, देशद्रोह में मुकदमा कराकर भविष्य खराब कर देने, जैसी अमर्यादित टिप्पणी की थी। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व विशेष समुदाय पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को नाचने वाली कहा।
बयान से हुई भावनाएं आहत : नाजिम
आज आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के युवा प्रदेश महासचिव सैयद नाजिम अली ने भी सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। कहा, कार्यक्रम का उद्देश्य मुसलमानों के अंदर से कानून को लेकर भय खत्म करना था लेकिन इस प्रोग्राम में राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने एएमयू छात्रों को जिंदा दफन करने की बात कही। बयान से मेरी भावनाएं आहत हुई हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
छात्रों को दफन करके दिखाएं
छात्र नेता हुजैफा आमिर ने कहा है कि मंत्री का बयान छात्रों के प्रति नफरत दर्शाता है। सवाल किया कि क्या योगी जी मंत्री के बयान से सहमत हैं, नहीं तो कार्रवाई जरूर करें। मंत्री को छात्रों की तरफ से चुनौती देता हूं कि दफन करके दिखाएं।
अमर्यादित टिप्पणी
नुमाइश मैदान में सभा संबोधित कर रहे समिति अध्यक्ष ने एएमयू छात्रों पर दफना देने, पीटकर मारने, देशद्रोह में मुकदमा कराकर भविष्य खराब कर देने, जैसी अमर्यादित टिप्पणी की थी। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व विशेष समुदाय पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को नाचने वाली कहा।