Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पूर्व विधायक अनवार खां के पुत्र शाकिब ने बसपा का दामन छोड़ा, रालोद में शामिल

शाकिब के पिता अनवार खां ने वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव में अतरौली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को परास्त किया था। शाकिब अनवार को सुबह दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:22 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:46 AM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  पूर्व विधायक अनवार खां के पुत्र शाकिब ने बसपा का दामन छोड़ा, रालोद में शामिल
अतरौली के कांग्रेस के पूर्व विधायक चौ. अनवार अहमद खां के पुत्र शाकिब अनवार रालोद में शामिल हो गए।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अतरौली के कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे चौ. अनवार अहमद खां के पुत्र शाकिब अनवार रविवार को रालोद में शामिल हो गए। साकिब अनवार बसपा में थे। उन्होंने वर्ष 2012 में अतरौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुत्र वधु व पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा के सामने बसपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि यह कड़े मुकाबले में चुनाव नहीं जीत सके थे। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इन्हें दल की सदस्यता दिलाई।

prime article banner

शाकिब के पिता ने 1980 में पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को हराया था

शाकिब के पिता अनवार खां ने वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव में अतरौली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को परास्त किया था। शाकिब अनवार को सुबह दिल्ली बसंत कुंज स्थित आवास पर रालोद अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शोहराब के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले। इन्होंने किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की विचारधारा व रालोद के शामिल होने की इच्छा जताई।

सपा रालोद के गठबंधन को मजबूती देने के लिए हुए शामिल

शाकिब अनवार ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। किसानों की अनदेखी की जा रही है। सपा-रालोद गठबंधन को मजबूत करने के लिए वे रालोद में शामिल हुए हैं। जनता उनके साथ है। जब वे अतरौली विधानसभा से प्रत्याशी थे, तब बसपा के लिए उन्हें 42 हजार 436 वोट मिले थे, जबकि जनक्रांति पार्टी से प्रेमलता वर्मा को 45 हजार 735 वोट मिले थे। सपा के बीरेश यादव ने जीत दर्ज की थी। भाजपा चौथे नंबर पर रही थी। रालोद जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरन सिंह ने कहा कि शाकिब अनवार के रालोद में शामिल होने से मजबूती मिलेगी। वे एक अनुभवी युवा नेता हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी को मजबूत करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.