विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नेपाल सिंह का मुरादाबाद में निधन, अलीगढ़ में आज होगा अंतिम संस्कार

By Mukesh ChaturvediEdited By:
Published: Fri, 22 May 2020 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 12:31 PM (IST)

कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वह सूबे के शिक्षा मंत्री रहे। नकल के खिलाफ उन्होंने सख्त कदम उठाया था इससे पूरे प्रदेश में उनकी एक अलग पहचान बनी थी।

सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नेपाल सिंह का मुरादाबाद में निधन, अलीगढ़ में आज होगा अंतिम संस्कार
सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नेपाल सिंह का मुरादाबाद में निधन, अलीगढ़ में आज होगा अंतिम संस्कार

अलीगढ़ (जेएनएन)।  सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री और पूर्व सांसद नेपाल सिंह का शुक्रवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुरादाबाद में सिविल लाइंस कॉलोनी के जिगर कॉलोनी स्थित आवास पर भोजन करते समय दिल का दौरा पड़ गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. नेपाल सिंह मूलरूप से अतरौली क्षेत्र के चैंडौला सुजानुपर गांव के रहने वाले थे। शनिवार को इनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में ही होगा। सुबह दस बजे तक मुरादाबाद में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद अलीगढ़ के लिए ले जाया जाएगा। 

शिक्षा मंत्री के रूप  में नया आयाम किया था स्थापित

12 अगस्त 1940 को उनका जन्म हुआ था। कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वह सूबे के शिक्षा मंत्री रहे। नकल के खिलाफ उन्होंने सख्त कदम उठाया था, इससे पूरे प्रदेश में उनकी एक अलग पहचान बनी थी। डॉ. नेपाल ङ्क्षसह का का कार्यकाल बरेली-मुरादाबाद मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र रहा। वर्ष 1986 से 2014 के बीच वह पांच बार एमएलसी रहें। वर्ष 2014 में रामपुर से सांसद रहे। 2019 में उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिल पाया था। हालांकि, पार्टी के प्रति वह सदैव कर्मठ और निष्ठा के साथ कार्य किया। 

नहीं छोड़ी थी भाजपा 

कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में भले ही नेपाल ङ्क्षसह शिक्षा मंत्री रहे हों, मगर कल्याण सिंह के पार्टी छोडऩे पर वह भाजपा में रहे, उनके साथ नहीं गए। डॉ. नेपाल ङ्क्षसह का शव शनिवार को उनके पैतृक गांव चैंडौला सुजानपुर लाया जाएगा, वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ. नेपाल सिंह के निधन पर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया है। वहीं, अतरौली के ब्लाक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, नवाब सिंह  आदि ने शेाक जताया है। 

सरल और सीधे व्यक्तित्व के थे 

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील पांडेय ने बताया कि डॉ. नेपाल सिंह  सरल और सीधे व्यक्तित्व  के थे। आरएसएस से भी उनका जुड़ाव था। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल ङ्क्षसह, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत,डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. मानवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह आदि ने शोक जताया है। 

शिक्षा जगत में शोक की लहर 

पूर्व शिक्षामंत्री नेपाल ङ्क्षसह के निधन शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। ह्दयगति रुकने से उनका निधन हुआ। वे रामपुर से पूर्व सांसद भी रहे थे। उनके निधन पर विभिन्न शैक्षणिक  संस्थाओं की ओर से ऑनलाइन बैठक का आयोजन कर शोकसभा की गई। अखिल भारतीय लोधी महासभा की ऑनलाइन बैठक में अध्यक्ष महेंद्र ङ्क्षसह लोधी ने कहा कि, नेपाल ङ्क्षसह छात्र राजनीति के दिनों में धर्मसमाज महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। सभी ने दो मिनट मौन रख उनको श्रद्धांजलि दी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष लोधी ने कहा कि, नेपाल ङ्क्षसह जी का निधन राष्ट्र की बड़ी क्षति है।। इस दौरान जिला महामंत्री महेश लोधी, सत्यदेव ङ्क्षसह, लोकेश लोधी, जितेंद्र लोधी, दिनेश चंद लोधी, पंचम लोधी, डालचंद लोधी, ललितेश लोधी, सतीश राजपूत, सीपी ङ्क्षसह वर्मा आदि मौजूद रहे।

अतरौली में शोक 

निधन के समाचार से अतरौली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह एडवोकेट समेत भाजपा एवं क्षेत्र की जनता ने शोक व्यक्त किया है।