Move to Jagran APP

Deen Dayal Upadhyay Birthday : अलीगढ़ में बोले पूर्व उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा - लालू प्रसाद के तिलिस्म में फंस गए नितीश

Deen Dayal Upadhyay Birthday पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय के जन्‍मदिवस के अवसर पर अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्‍होंने सरकार की योजनाओं का बखान किया और विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे।

By JagranEdited By: Anil KushwahaPublished: Sun, 25 Sep 2022 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 06:18 PM (IST)
Deen Dayal Upadhyay Birthday : अलीगढ़ में बोले पूर्व उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा - लालू प्रसाद के तिलिस्म में फंस गए नितीश
पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय के जन्‍मदिवस पर अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Deen Dayal Upadhyay Birthday : उत्तर प्रदेश के Former Deputy Chief Minister Dinesh Sharma ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar Lalu Prasad Yadav के तिलिस्म में फंस गए हैं। बिहार जंगल राज की तरफ बढ़ रहा है। जनाधार समाप्त होने के बाद नितिश कुमार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके राजनीतिक जीवन का सूर्यास्त संभव है। अगर वह Uttar Pradesh में आए तो उनके जीवन की सबसे बड़ी हार होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने ये बातें Pt. Deendayal Upadhyay के जन्मदिवस पर रविवार को यहां Shriram Vanquet Hall में आयोजित समारोह में मीडिया से कहीं।

loksabha election banner

उत्‍तर प्रदेश के राजनीति की दिशा तय करता है अलीगढ़

समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय से जुड़े संस्मरण सुनाए। कहा, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के राजनीति की दिशा तय करता है। यहां लोगों ने वोट की ताकत से बड़े-बड़ों के मुंह पर ताला लगा दिया। पं. दीनदयाल की प्रेरणा और उनके शिष्य के रूप में कल्याण सिंह राजनीति में आगे बढ़े।

जीरो टालरेंस की नीति चल रही सरकार 

मीडिया से रूकरू हुए उप मुख्यमंत्री उत्तराखंड में ankita murder case के सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। फिर कहा, चाहे उत्तराखंड की भाजपा सरकार हो या यूपी की योगी सरकार, zero tolerance की नीति पर चल रही है। कठोर से कठोरतम कार्रवाई होगी। India Jodo Yatra of Rahul Gandhi पर कहा कि उन्होंने परिवार जोड़ो कार्यक्रम चलाया है।

कांग्रेस जोड़ाे कार्यक्रम नहीं चला पाए तो देश को जोड़ने का काम क्‍या करेंगे 

मोतीलाल नेहरू के बाद जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी और अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, उसके बाद फिर कोई और, परिवार जोड़ो कार्यक्रम अच्छी तरीके से चला रहे हैं। जब वे कांग्रेस जोड़ो कार्यक्रम को नहीं चला पाए तो देश को जोड़ने का काम क्या करेंगे। दिग्विजय सिंह द्वारा मोहन भागवत के मस्जिद जाने के सवाल पर कहा, दिग्विजय सिंह एक ऐसे सद्पुरुष हैं जिनके मानसिक संतुलन का समुचित उपचार समय-समय पर होता रहता है। कभी हार के रूप में तो कभी उन्हीं की पार्टी में उन्हें अनदेखा करने के रूप में और कभी पारिवारिक रूप में।

दिग्‍विजय सिंह को गंभीरता से नहीं लेता

दिग्विजय सिंह को आज की राजनीति में कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्हें भाजपा और जनसंघ को जानने की आवश्यकता है। संघ में पहले से मुस्लिम मंच है, वे राष्ट्रीय सेवा में समर्पित है और पार्टी के साथ काम कर रहे हैं। भाजपा में भी अल्पसंख्यक मोर्चा है, वह भी काम कर रहा है। भाजपा किसी जाति और धर्म की विरोधी पार्टी नहीं है। दीनदयाल उपाध्याय की हत्या की जांच के सवाल पर कहा, समय-समय पर काफी गहराई से छानबीन हुई है। और भी वरिष्ठ लोग हैं, जो इस विषय पर बताएंगे।

भाजपा किसी से पक्षपात नहीं करती

आजम खान पर कार्रवाई के पूछे गए सवाल पर कहा, भाजपा की सरकार किसी से पक्षपात नहीं करती। अखिलेश यादव को अपने पार्टी के लोगों का सम्मान करना सीखना चाहिए। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं। कोल विधायक अनिल पाराशर ने जो प्रदर्शनी लगाई है, वह प्रदेश की पहली प्रदर्शनी है।

यह लोग रहे उपस्‍थित

समारोह में सांसद सतीश गौतम, राज्य मंत्री अनूप प्रधान, शहर विधायक मुक्ता राजा, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, बराैली विधायक ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष व एमएलसी ऋषिपाल सिंह, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, पूर्व विधायक संजीव राजा व अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टीजन शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.