कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, राजीव गांधी के सपनों को साकार करें युवा Aligarh News
48 साल की उम्र में राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली और देश को नई दिशा दी। आज की संचार क्रांति उन्हीं की देन है।
अलीगढ़ (जेएनएन)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में एक सितंबर को इगलास के सावित्री चाची गेस्ट हाउस में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन गया। इसमें क्षेत्र के हर गांव व बूथ से कार्यकर्ता शामिल हुए।
राजीव ने दी देश को नई दिशा
इससे पहले शनिवार को पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद मात्र 48 साल की उम्र में राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली और देश को नई दिशा दी। आज की संचार क्रांति उन्हीं की देन है। पंचायती राज व्यवस्था को उन्होंने ही लागू किया। किसानों की केसीसी लिमिट बढ़ाई। लिट्टे से लोहा लिया। बदले की भावना से कभी विपक्षियों के खिलाफ काम नहीं किया, जैसा की आज हो रहा है। युवाओं को आगे आकर राजीव गांधी के सपने को साकार करना चाहिए।
लीडर का समर्थन
कांग्र्रेस में महानगर अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान के बीच पूर्व सांसद ने राजीव लीडर का समर्थन किया है। सोनिया गांधी के समक्ष पैरवी करने की बात भी कही है। राजीव लीडर व उदित नारायण भी मौजूद रहे।