Move to Jagran APP

कांंग्रेस के पूर्व विधायक बोले, लोकसभा चुनाव में राजस्थान का फार्मूला अपनाएगी कांग्रेस

राजस्थान प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने कहा कि हाल ही में राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 09:31 AM (IST)
कांंग्रेस के पूर्व विधायक बोले, लोकसभा चुनाव में राजस्थान का फार्मूला अपनाएगी कांग्रेस
कांंग्रेस के पूर्व विधायक बोले, लोकसभा चुनाव में राजस्थान का फार्मूला अपनाएगी कांग्रेस

अलीगढ़ (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव की तैयारी में सियासी दल जुट गए हैं। शहर कांग्रेस कमटी की अयोध्या कुटी में बैठक हुई। यहां राजस्थान प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने कहा कि हाल ही में राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस राज्य में कार्यकर्ताओं ने कुशल बूथ प्रबंधन किया था। लोकसभा चुनाव में भी यही करना होगा। इसके लिए बंसल ने पदाधिकारियों को टिप्स दी हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस ही कर सकती है भाजपा को सत्ता से बेदखल

पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि राजस्थान में उन्होंने खुद देखा था, कि हमने बूथ कमेटियों को मजबूत किया था। तभी हम इन राज्यों से भाजपा का पत्ता साफ करने में सफल रहे। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो कि भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकती है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की जनता भाजपा की हकीकत समझ चुकी थी। इसका अंदाजा वहां के चुनाव परिणाम से लगाया जा सकता है।

कार्यकर्ता पड़ौसियों का लें सहयोग

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि हमें पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में जुट जाना है। कार्यकर्ता घर, परिवार व पड़ौसियों से भी सहयोग ले। उनसे सियासी रिश्ते मजबूत करें। ताकि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सक्सेना, सीपी गौतम,  नौशाद कुरैशी, सरदार दलजीत सिंह, हरिओम शर्मा, गोपाल मिश्रा, सबिया हसन, पार्षद नफीस शाहीन, परवीन साबरी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.