विदेशी गिफ्ट का लालच देकर करते थे ऑनलाइन ठगी, नाइजीरियन सरगना समेत तीन दबोचे Aligarh News
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में थाना क्वार्सी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। इसमें दो नाइजीरियन हैं। गिरोह फेसबुक पर लोगों को विदेश के गिफ्ट का लालच देता था।
अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में थाना क्वार्सी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। इसमें दो नाइजीरियन हैं। गिरोह फेसबुक पर लोगों को विदेश के गिफ्ट का लालच देता था। फिर गिफ्ट का पार्सल भेजने के लिए में कस्टम ड्यूटी के एवज में लाखों रुपये ठग लेते थे।
ये हैं सरगना
क्वार्सी क्षेत्र के एक व्यक्ति से गिरोह ने 31 लाख 23 हजार की ठगी की थी। इसके बाद क्वार्सी पुलिस व सर्विलांस की टीम ने दिल्ली से तीन लोगों को दबोचा है। इनमें जॉन बुल पुत्र एलुमोआ निवासी एगबोरो, डेल्टा नाइजीरिया हाल पता ओल्ड महावीर नगर दिल्ली, मार्वलस पुत्र कोफी निवासी अबारका, डेल्टा स्टेट एगबोर असाबा (नाइजीरिया) व सुमीर पुत्र श्रीकांत निवासी ब्लॉक महीपालपुर दिल्ली को पकड़ा है।