Move to Jagran APP

अलीगढ़ में सुबह कोहरा छाया, दोपहर में मौसम गरमाया

न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम गरम हुआ। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर ठिठुरन बढ़ गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 02:11 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 02:11 AM (IST)
अलीगढ़ में सुबह कोहरा छाया, दोपहर में मौसम गरमाया
अलीगढ़ में सुबह कोहरा छाया, दोपहर में मौसम गरमाया

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जनवरी में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी बरकरार है। मंगलवार को भी कोहरा छाने से जनजीवन बाधित हुआ। सुबह 10 बजे के बाद सूरज के दर्शन हुए। धीमी शीतलहर से ठंड का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम गरम हुआ। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर ठिठुरन बढ़ गई।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह भले ही वातावरण में कोहरा छाया रहा, मगर ठंड कुछ कम होने से तमाम लोग मार्निंग वाक पर निकले। दृश्यता कम होने से परेशानी हुई। मार्गों पर वाहन चालक सुबह हेडलाइट व डिपर का इस्तेमाल करते हुए चल रहे थे। कोहरा छंटना शुरू हुआ तो शीतलहर चलने लगी। सुबह करीब 10 बजे सूरज ने दर्शन देने शुरू किए। करीब 12 बजे धूप खिल गई। इससे तापमान बढ़ता चला गया। हवा की रफ्तार कम होने से मौसम में गरमाहट महसूस हुई। शाम को फिर ठंड बढ़नी शुरू हो गई। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखाई दिए। विशेषज्ञों के अनुसार पूरी जनवरी मौसम का मिजाज बदलता रहेगा।

बच्चों व बुजुर्गों को सर्दी से बचाएं

चिकित्सकों के अनुसार अभी कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी है। यह मौसम छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों के लिए ठीक नहीं है। सुबह व शाम की ठंड से इन्हें बचाने की जरूरत है। उन्हें गरम कपड़े पहनाए रखें। गर्म या गुनगुना पानी पिलाएं। गर्म पानी से नहलाएं। हल्का फुल्का व्यायाम करने से भी शरीर को गरमाहट मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों ने इस ठंड को गेहूं की खेती के लिए वरदान बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.