Move to Jagran APP

अलीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ पांच दिन चलेगा अभियान

फुटपाथ नालों पर कब्जा जमाए लोगों को अफसरों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। अभियान के दौरान जुर्माना भी वसूला जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 08:37 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 08:37 PM (IST)
अलीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ पांच दिन चलेगा अभियान
अलीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ पांच दिन चलेगा अभियान

जासं, अलीगढ़ : अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम एक बार फिर अभियान छेड़ रहा है। शनिवार से पांच दिवसीय अभियान की शुरुआत होगी। किस दिन, किस मार्ग पर अभियान चलेगा, यह तय कर लिया गया है। फुटपाथ, नालों पर कब्जा जमाए लोगों को अफसरों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। अभियान के दौरान जुर्माना भी वसूला जाएगा।

prime article banner

सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने बताया कि 18 सितंबर को तस्वीर महल चौराहे से शमशाद मार्केट, अनूपशहर बाईपास पुल के नीचे तक, 21 सितंबर को सेंटर प्वाइंट चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड, 23 सितंबर को लालडिग्गी से सर्किल, अब्दुला कालेज होते हुए किशनुपर तिराहे से लक्ष्मीबाई मार्ग, 25 सितंबर को कुंवर नगर कालोनी, 40 फुटा रोड, 27 व 28 सितंबर को क्वार्सी चौराहे से महेशपुर मोड़ पर अभियान चलाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि जल निकासी और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

........

नगर निगम की कार्रवाई का विरोध

जासं, अलीगढ़ : रेहड़ी, फड़ वालों को साथ लेकर गुरुवार को सेवाभवन पहुंचे सपा युवजन सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। सपा नेता ने कहा कि तस्वीर महल चौराहे पर गरीब लोगों को आवंटित दुकानें तोड़ने नहीं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण, स्मार्ट सिटी के नाम पर रेहड़ी, फड़ वालों से रोजी रोटी का जरिया छीना जा रहा है। इन्हें फुटपाथ से हटाया जा रहा है। इससे बेहतर है कि इनके लिए वेंडिग जोन स्थापित किए जाएं। सुविधाएं उपलब्ध हों। व्यवस्थाएं बनाने के स्थान पर निगम अधिकारी गरीब लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद शाकिर मलिक, नासिर चांद, राशिद, साजिद, इमरान मलिक, उस्मान लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.