Move to Jagran APP

अलीगढ़ में चार दिन से गायब तोते का पता बताओ,10 हजार तक इनाम पाओ

क्वार्सी थाने में दर्ज है गुमशुदगी पैंफ्लेट्स छपवाकर मदद की अपील।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 07:26 PM (IST)
अलीगढ़ में चार दिन से गायब तोते का पता बताओ,10 हजार तक इनाम पाओ
अलीगढ़ में चार दिन से गायब तोते का पता बताओ,10 हजार तक इनाम पाओ

जासं, अलीगढ़ : शहर के क्वार्सी क्षेत्र से गायब विदेशी तोते के बारे में चार दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली है। गुमशुदगी दर्ज कराने वाले डाक्टर ने अब तोते का पता बताने वाले को पांच से 10 हजार रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है। पैंफ्लेट्स भी छपवाए गए हैं, जिन्हें लोगों में बांटकर मदद की अपील की जा रही है।

loksabha election banner

जापान हाउस निवासी डॉ. एससी वाष्र्णेय दीनदयाल अस्पताल में चिकित्सक हैं। इनकी साफ्टवेयर इंजीनियर बेटी सौम्या की ससुराल रमेश विहार में हैं। सौम्या को पशु-पक्षियों से प्रेम है। उन्होंने डेढ़ साल पहले बेंगलुरु में अफ्रीकन नस्ल का तोता आनलाइन खरीदा था। छह माह बाद सौम्या पति के साथ लंदन चली गईं। तब से तोता ससुराल में है। तीन मार्च को सौम्या के पिता डॉ. एससी वाष्र्णेय व सास सरोज ने क्वार्सी थाने पहुंचकर तोते के गायब होने की जानकारी दी। बताया कि अफ्रीकन नस्ल का यह तोता धुमैले रंग का है। लाल रंग की पूछ हैं। इंसान की आवाज में बोलता है। इसका नाम व्हिस्की है। प्यार से इसे मिट्ठी भी कहते हैं। घर के सदस्यों के नाम लेता है और सीटी भी बजाता है। सरोज ने बताया कि दो मार्च को सुबह आठ बजे तोता घर से गायब हो गया। तोते को रमेश विहार, मानसरोवर व ज्ञान सरोवर कालोनी में देखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तोता किसी को मिला हो तो वापस कर दे। करीब चार सौ पैंफ्लेट्स भी छपवाए हैं, जिसमें कहा गया है कि मदद करने वाले और सही पता बताने वाले को पांच से 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि खोया-पाया में तोता गायब होने की सूचना दर्ज कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.