Move to Jagran APP

देशद्रोह का दर्ज कराएंगे मुकदमा, हैंडपंप भी उखड़वाएंगे Aligarh News

अकराबाद के खुर्रमपुर और दुबया गांव में लगे हैंडपंप के मामले को लेकर प्रशासन भी गंभीर है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार मनीष कुमार पहुंचे और उन्होंने मामले की पड़ताल की

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 04:38 PM (IST)
देशद्रोह का दर्ज कराएंगे मुकदमा, हैंडपंप भी उखड़वाएंगे Aligarh News
देशद्रोह का दर्ज कराएंगे मुकदमा, हैंडपंप भी उखड़वाएंगे Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन: अकराबाद के खुर्रमपुर और दुबया गांव में लगे हैंडपंप के मामले को लेकर प्रशासन भी गंभीर है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार मनीष कुमार पहुंचे और उन्होंने मामले की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि 15 से 20 हैंडपंप गांवों में पाए गए हैं। तिरंगे झंडे का अपमान किया गया है। कौन हैंडपंप लगवा रहा है, पता चल गया है। रविवार को उससे पूछताछ की जाएगी। उधर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल ङ्क्षसह ने कहा कि हैंडपंप लगवाने वाले के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराएंगे, हैंडपंप भी उखड़वाएंगे। क्योंकि हैंडपंप के पास कुवैत का झंडा है और तिरंगा झंडे के चिह्न को अपमानित करते हुए लगाया गया है, इसे कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। 

loksabha election banner

यह है मामला

अकराबाद के खुर्रमपुर और दुबया गांव में 45 के करीब हैंडपंप लगाए गए हैं। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल ङ्क्षसह से की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि यह हैंडपंप अवैध रूप से लगाए गए हैं। शिला पट्टिका है, जिसपर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। एक तरफ कुवैत का झंडा लगा हुआ है तो दूसरी तरफ तिरंगा झंडा है। तिरंगे झंडे में 24 तिलियां होनी चाहिए, मगर मात्र आठ तिलियां हैं। छर्रा विधायक ने इस बारे में पता किया था तो मालूम हुआ कि खुर्रमपुर के भोलू नामक युवक ने यह हैंडपंप लगवाया है। धौर्रामाफी से उसके पास हैंडपंप का सामान आता था। छर्रा विधायक ने इस मामले की शिकायत डीएम चंद्रभूषण ङ्क्षसह से की थी। डीएम ने कोल एसडीएम अनीता यादव को जांच कराकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार मनीष कुमार अकराबाद क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिलखना, खुर्रमपुर, दुबया आदि गांव का उन्होंने दौरा किया। 15 से 20 हैंडपंप उन्हें मौके पर मिले। जिस प्रकार से तिरंगा झंडा शिला पट्टिका पर बना हुआ है, उससे सीधे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है। साथ ही कुवैत भी लिखा हुआ है। मनीष कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि धौर्रामाफी के बारिफ बली यह हैंडपंप लगवा रहे हैं। रविवार को उनसे पूछताछ की जाएगी। 

सपा के लिए मांगा जा रहा है वोट 

छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि  जिस प्रकार से तिरंगे का चिह्न शिला पट्टिका पर बना हुआ है उससे राष्ट्रीय ध्वज का सीधे अपमान हो रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वह देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराएंगे। हैंडपंप को भी उखड़वाएंगे। 

अरबी भाषा में यह लिखा है 

शिला पट्टिका पर अरबी भाषा में  कुवैत का शेख अब्दुला नूरी चैरिटेबल ट्रस्ट लिखा है। हिंदी अनुवाद करने पर यह बताया गया है कि कुवैत राज्य आपके पक्ष में है। शेख अब्दुला नूरी चैरिटबल ट्रस्ट सोसायटी भारत के भाइयों के लाभ के लिए हैंडपंप स्थापित करा रहा है। ट्रस्ट का मुख्यालय कुबैत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.