Move to Jagran APP

अलीगढ़ में कागजी घोड़े दौड़ा रहा एफडीए, मिलावट की चली 'ट्रेन' Aligrah news

मिलावट रोकने के लिए जिम्मेदार एफडीए के अफसर महामिलावट में लगे हैं। महज कागजी घोड़े दौड़ा कर ही नौकरी पक्की करने में लगे हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 07:12 PM (IST)
अलीगढ़ में कागजी घोड़े दौड़ा रहा एफडीए, मिलावट की चली 'ट्रेन' Aligrah news
अलीगढ़ में कागजी घोड़े दौड़ा रहा एफडीए, मिलावट की चली 'ट्रेन' Aligrah news

अलीगढ़ [ जेएनएन ] : मिलावट रोकने के लिए जिम्मेदार एफडीए के अफसर 'महामिलावट' में लगे हैं। महज कागजी घोड़े दौड़ा कर ही नौकरी पक्की करने में लगे हैं। जबकि, अलीगढ़ में मिलावट की 'टे्रन' चल पड़ी है। हर कोई एक-दूसरे की होड़ में मिलावट करने में लगा है।  वित्तीय वर्ष 2019-20 में अब तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले में चार हजार से अधिक निरीक्षण किए हैं। इनमें 589 के करीब नमूने भरे गए हैं। 489 छापे भी मारे गए हैं। लेकिन, लैब में महज 51 नमूने ही असुरक्षित मिले हैं। 158 नमूने अधोमानक हैं।  जानकारों की मानें तो विभागीय अफसर महज वसूली के खेल में लगे हैं। महीनेदारी के हिसाब से वसूली चल रही है। जिम्मेदार अफसर भी इन पर कार्रवाई की बजाय चुप्पी साधे रहते हैं। इन हालातों पर प्रस्तुत है सुरजीत पुंढीर की रिपोर्ट...

loksabha election banner

मंडल के चारों जिलों में निरीक्षण कर नमूने भरती 

जिला स्तरीय टीम के साथ मंडल स्तर पर भी जांच टीम गठित है, जो कि मंडल के चारों जिलों में निरीक्षण कर नमूने भरती है। मंडलीय टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके वर्मा ने वित्तीय वर्ष में अब तक 102 निरीक्षण किए हैं। कोई भी छापा नहीं मारा है। इसमें इनके द्वारा भरे गए सात नमूने अधोमानक मिले हैं। जबकि, तीन नमूने असुरक्षित निकले हैं। 

निरीक्षण के नाम पर महज दिखावा 

निरीक्षण के नाम पर खाना पूर्ति  अधिकांश अफसर निरीक्षण के नाम पर महज दिखावा करते हैं। कई बार तो वह निरीक्षण में बिना नमूने भरे ही वापस आ जाते हैं। महज रिकॉर्ड में निरीक्षण दर्ज कराने के लिए पूरा खेल करते हैं।  

वित्तीय वर्ष में यह हुई कार्रवाई 

निरीक्षण, 4186

छापे, 489

नमूने, 589

अधोमानक, 158

असुरक्षित, 51

मिथ्याछाप नमूने, 63

न्यायालय में वाद,  25

वाद में लंबित रिपेार्ट, 108

जनवरी पर नजर  

निरीक्षण, 571

छापे, 64

नमूने, 69 

अधोमानक, 04

असुरक्षित, 03

मिथ्याछाप नमूने, 02

न्यायालय में वाद, 04

मिलावट को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन  अभिहित अधिकारी, सर्वेश कुमार मिश्रा, ने कहा कि मिलावट को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर है। त्योहारों के साथ ही अन्य दिनों में भी छापेमार एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है। कई बार अन्य कामों में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी जाती है। 

कांवडिय़ों की सेहत से नहीं होने देंगे खिलवाड़ 

शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी ताकत से जुटा हुआ है। कांवडिय़ों को खान-पान में कोई भी दिक्कत न हो, इसके लिए एफडीए की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह अफसर शिवालयों के आसपास प्रयोग में आने वाली प्रसाद, भंडारा समेत अन्य खाद्य सामिग्री पर नजर रखेंगे। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नमूने भी भरेंगे। अचलेश्वर मंदिर के आसपास खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह व जसप्रीत कौर, खेरेश्वर मंदिर के आसपास भगवत सिंह व जवाहर लाल एवं राज राजेश्वर मंदिर के आसपास अमर बहादुर सरोज व कृपा शंकर को तैनात किया गया है। शुक्रवार रात तक यह तैनात रहेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.