Move to Jagran APP

सरकारी धान क्रय केंद्रों पर संचालकों की मनमानी से किसान परेशान Aligarh news

खैर में किसानों के मामलो को लेकर स्थानीय प्रशासन अति संवेदनशील है। वहीं शासन की मंशा पर कुछ धान क्रय केंद्र संचालक पानी फेर रहे हैं। गांव शिवाला के किसानों का धान क्रय केन्द्रों पर नहीं खरीदा गया। किसानों ने तहसील पहुंच कर केंद्र संचालक के विरुद्व नाराजगी प्रकट की।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 12:29 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 12:29 PM (IST)
सरकारी धान क्रय केंद्रों पर संचालकों की मनमानी से किसान परेशान Aligarh news
किसानों ने तहसील पहुंच कर धान क्रय केंद्र संचालक के विरुद्व नाराजगी प्रकट की।

अलीगढ़, जेएनएन : खैर में किसानों के मामलो को लेकर स्थानीय प्रशासन अति संवेदनशील है। वहीं शासन की मंशा पर कुछ धान क्रय केंद्र संचालक पानी फेरते नजर आ रहे हैं। गांव शिवाला के किसानों का धान क्रय केन्द्रों पर नहीं खरीदा गया। इससे नाराज किसानों ने तहसील पहुंच कर धान क्रय केंद्र संचालक के विरुद्व नाराजगी प्रकट की।

loksabha election banner

सही धान के सैंपल भी फेल करने के आरोप

गांव शिवाला के मदन चैहान, ओम प्रकाश, गुडडू चौहान, देवेन्द्र चौधरी, पंकज चौहान, बुद्धसेन, डालचन्द आदि किसानों ने बुधवार को तहसील पहुंच कर सरकारी धान क्रय संचालक के खिलाफ नाराजगी प्रकट की। उनका आरोप था कि धान क्रय संचालक के द्वारा बार-बार सही धान के सैंपल को फेल किया जा रहा है। किसान क्रय केन्द्र पर धान लेकर पहुंचता है तो कभी वारदाना ना होना तथा तरह तरह के बहाने लगा देता है। किसानों द्वारा स्थानीय विधायक अनूप प्रधान से मामले की शिकायत की। विधायक ने किसानों की समस्या को देखते हुये एसडीएम अंजनी कुमार ङ्क्षसह को फोन कर उक्त प्रकरण को देखने के लिए कहा। अनाज मंडी में लगे सरकारी धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान न खरीदे जाने से किसान नाराज थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.