Move to Jagran APP

पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंचे परिवारीजन, पीजीआई में होंगे भर्ती Aligarh news

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें देखने परिवारीजन भी लखनऊ पहुंच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने बताया कि तबीयत स्थित है उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 04:03 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 04:17 PM (IST)
पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंचे परिवारीजन, पीजीआई में होंगे भर्ती Aligarh news
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें देखने परिवारीजन भी लखनऊ पहुंच गए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें देखने परिवारीजन भी लखनऊ पहुंच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने बताया कि तबीयत स्थित है, उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया जाएगा। लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेता उन्हें देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

loksabha election banner

शरीर मे सूजन की शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें डा. राममनोहर लाेहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर में सूजन की शिकायत है। जिला पंचायत चुनाव के चलते कल्याण सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, नाती और सूबे के वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ में ही थे। शनिवार को राजू भैया की समधन व वरिष्ठ भाजपा नेता श्यौराज सिंह की पत्नी विजय के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। संदीप सिंह भी दिनभर मतगणना के दौरान जिला पंचायत में मौजूद रहें। मगर, कल्याण सिंह की तबीयत को देखते हुए रविवार सुबह शताब्दी से पूरा परिवार लखनऊ पहुंच गया। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, उनकी पत्नी व पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, सूबे के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह लखनऊ गए हैं। राजू भैया ने बताया कि अभी तबीयत स्थिर है। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआइ) में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेता उन्हें देखने पहुंचे थे। कल्याण सिंह की नातिन पूर्णिमा सिंह और उनके पति प्रवीण राज सिंह भी शाम को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

कल्‍याण सिंह के शुभचिंतक चिंतित

कल्याण सिंह के रिश्तेदार व वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. श्यौराज सिंह ने बताया कि पत्नी व नवर्निवाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह की क्षेत्रीय कार्यालय आगरा में सोमवार को मीटिंग है, इसलिए वो लखनऊ नहीं जा पा रहे हैं। सोमवार शाम को उनका निकलना हो पाएगा। उधर, अलीगढ़ में कल्याण सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली और अतरौली में भी उनके शुभचिंतक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। अतरौली के रजातऊ गांव के पूर्व प्रवक्ता चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह से उनका अच्छा परिचय है। पढ़ाई के समय अतरौली में खूब मुलाकात हुआ करती थी। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.