गैस पाइप लाइन व सीएनजी पंप की सेवा जल्द
पेट्रोलियम, नेचुरल गैस रेग्युलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) की गत बुधवार को बैठक हुई।
अलीगढ़ : पेट्रोलियम, नेचुरल गैस रेग्युलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) की गत बुधवार को बैठक हुई। इसके बाद दो कंपनियों ने तकनीकी काम के लिए बोली लगाई, जिसमें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड व इंडियन ऑयल,अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड हैं। इसके बाद हाथरस व अलीगढ़ में एलपीजी गैस पाइप लाइन व सीएनजी पेट्रोल पंप के लिए सप्लाई स्टेशन खुलने का रास्ता साफ हो गया। दैनिक जागरण ने इस प्रक्रिया के होने व मिलने वाली सुविधा की खबर 20 जून 2018 के अंक में प्रकाशित की थी।
दरअसल, पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड की 9 वें चरण की नीलामी प्रक्रिया 12 अप्रैल 2018 को प्रारंभ की गई थी। 86 भौगोलिक क्षेत्र के लिए 406 कंपनियों ने बोली लगाई थी, जिसमें कुल 35 प्रतिभागी चयनित किए गए। तकनीकी काम की बोली 12 से 18 जुलाई के बीच खोली गई। इसके बाद अब कंपनियों की वित्तीय काम की बोली खोली जाएंगी। चयनित कंपनी को अगस्त में अवार्ड (चयन करना) दिया जाएगा।
इनसर्ट -
शहर को पहले चरण में मिलेंगे चार पंप: जिले में चार सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के पंप लगेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय को एक बड़े निवेशक की जरूरत थी, जिसमें ये दो कंपनियां पार्टनर होंगी। बकौल जानकार इन पंपों के निवेश पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने तकनीकी काम की बोली में फतेह हासिल कर ली है। इसके बाद अब जल्द ही सर्वे होंगे।
इनसर्ट
आरटीओ के प्रस्ताव पर शुरू होगी कसरत : एनसीआर के विस्तार पर काम चल रहा है। अलीगढ़ क्षेत्र भी शामिल किया जाना प्रस्तावित है। आरटीओ भी दो सीएनजी पंप लगवाने के लिए डीएम को प्रस्ताव दे चुके हैं। अब इसपर जल्द ही काम होगा।
............
पीएनजीआरबी की गत बुधवार को दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें तकनीकी काम की बोली इन दोनों कंपनियों के नाम खोली गई। इस प्रक्रिया से शहर को सीएनजी पंप व कारोबारी व घरेलू उपयोग के लिए गैस पाइप लाइन बिछने का रास्ता साफ हो गया।
विजय मंगल गुप्ता, अध्यक्ष, अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन