Move to Jagran APP

अलीगढ़ में करणी सेना की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, ये दिए गए दायित्व

शुक्रवार को संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए करणी सेना के उद्देश्य की जानकारी दी गई। संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 05:54 PM (IST)
अलीगढ़ में करणी सेना की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, ये दिए गए दायित्व
जिलाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

अलीगढ़, जेएनएन। करणी सेना के जिला कार्यालय आइटीआइ रोड पर शुक्रवार को संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए करणी सेना के उद्देश्य की जानकारी दी गई। इसके लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

ये बनाए गए पदाधिकारी

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कृष्ण कुमार चौहान को संगठन महामंत्री, संजीव कुशवाहा, हिमांशु पंडित, बृजराज सिंह चौहान व नेत्रपाल सिंह चौहान को महामंत्री, जितेंद्र राघव को कोषाध्यक्ष, ओपी लाला को सह कोषाध्यक्ष, संजीव सोलंकी को मीडिया प्रभारी, कमल गुप्ता को सह मीडिया प्रभारी, मनीष पाल सिंह, कुलदीप राघव, आशीष चौहान, संजय चौधरी व नरेंद्र तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक अग्रवाल, प्रणय शर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह व महेश कुमार को उपाध्यक्ष, अतुल वार्ष्णेय, विपुल कुमार, विजय चौहान, योगेश कुमार व मुकलेश कश्यप को मंत्री, सत्येंद्र शर्मा, जयप्रकाश सिंह, कुशल पाल सिंह, जितेंद्र पाल सिंह व तरुण कुमार को सह मंत्री, सौरभ अवस्थी को आइटी प्रभारी, विनय सोलंकी को सह आइटी प्रभारी, कार्तिक भारद्वाज व भूपेंद्र सिंह को प्रवक्ता, मनोज गर्ग व अनिरुद्ध चौहान को सह प्रवक्ता, ओपी सिंह राघव को प्रचारक, राजेंद्र मोहन शर्मा को प्रमुख सलाहकार, विजय पाल सिंह राघव को प्रमुख सलाहकार, जितेंद्र लोधी को आडिटर, मनीष कुमार लोधी को सह आडिटर, अवनीश पांडे, सत्य नारायण दीक्षित व गोपाल दत्त शर्मा, अजय चौहान, मनोज कुमार, रुपेंद्र चौहान, तरुण शर्मा, रतन वार्ष्णेय, लव शर्मा व प्रवीण कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.