Move to Jagran APP

लॉकडाउन में खाना था लजीज व्यंजन और घर में ही बन गया रेस्टोरेंट Aligarh news

लॉकडाउन की वजह से लोगों की बदल गई दिनचर्या। खानपान के शौकीन अपनी ही किचन में बना रहे मनपसंद व्यंजन।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 12:00 PM (IST)
लॉकडाउन में खाना था लजीज व्यंजन और घर में ही बन गया रेस्टोरेंट Aligarh news
लॉकडाउन में खाना था लजीज व्यंजन और घर में ही बन गया रेस्टोरेंट Aligarh news

 जासं, अलीगढ़ : लॉकडाउन में लोग घरों से नहीं निकल रहे। उनकी होटल- रेस्टोरेंट में खाने की इच्छा प्रबल होती है तो वे जुट जाते हैं रसोई में। निर्यातक हों या सरकारी सेवारत या आम आदमी, रेस्टोरेंट-होटल में मिलने वाली डिश घर में ही तैयार कर रहे हैं। 

loksabha election banner

लिया सांवर बड़ा का स्वाद

निर्यातक सुबोध अग्रवाल का जेल रोड पर आवास है। इनके पुत्र ध्रुव व पुत्रवधू साक्षी रविवार सुबह चाय पी रहे थे। उन्होंने मां रूबी अग्रवाल से कहा कि होली के बाद से रेस्टोरेंट नहीं गए हैं। कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा था। फिर क्या था, साउथ इंडियन डिश सांवर बड़ा बनाने का मेन्यू फाइनल हुआ। रूबी ने बहू साक्षी को सांवर बड़ा बनाने के टिप्स दिए। फिर परिवार ने इस व्यंजन का स्वाद लिया। 

बनाईं आलू की टिक्की

बॉलीवुड कोरियोग्राफर दीपक पंडित लॉकडाउन से पहले मंसूरी में शूटिंग कर रहे थे। इन दिनों नौरंगाबाद डोरीनगर स्थित आवास पर हैं। रविवार को पत्नी परी पंडित ने कहा कि पिछले 14 दिन से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास ढकेल पर मिलने वाली आलू की टिक्की नहीं खाई। दीपक ने कहा कि आलू उबाल लें। फिर क्या था, बेटा अयांश को किचन की शिल्प पर बिठाया। युवा दंपती जुट गया टिक्की बनाने। दीपक ने कहा कि घर में समय बिताने व पत्नी को खुश करने का भी भगवान ने एक मौका दिया है। ज्यादातर समय किचन में बीत रहा है। 

घर में बनाए मोमोज

नोएडा में एक विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफसर डॉ. प्रशांत राघव शाम को पत्नी प्रियंका राघव के साथ किचन में थे। विद्यानगर निवासी प्रियंका अपने देवर व कुलदीप राघव को बार बार टिप्स दे रही थीं। कुकर में मोमोज बनाने के लिए बता रही थीं। इनकी सासू मां बीना सिंह व देवर निशांत भी  प्रियंका का हाथ बंटा रहे थे। शाम को घर के सदस्य चाय के साथ मोमोज खाते। घर में सामान्य खाना खाते खाते ऊब रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.