Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिला सम्‍मान, नीतियां सभी के लिए बराबर Aligarh news

गभाना के गांव दौरऊ स्थित रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा गभाना मंडल की बैठक हुई जिसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 05:44 PM (IST)
भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिला सम्‍मान, नीतियां सभी के लिए बराबर Aligarh news
गभाना के गांव दौरऊ स्थित रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा गभाना मंडल की बैठक हुई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। गभाना के गांव दौरऊ स्थित रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा गभाना मंडल की बैठक हुई जिसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रवीना राजावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार ने तीन तलाक जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य किए हैं। जिसको आने वाली पीढ़ी सदैव याद रखेगी। जिला उपाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मंडल अध्यक्ष दीपमाला जादौन ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है और सभी के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को सभी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। अर्चना तिवारी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को प्रदेश में फिर से योगी के नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार बनावाने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व कार्यर्ताओं ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सावित्री देवी, रानी देवी, सीमा देवी, किशन कोर, बबली देवी, हेमलता देवी, माेनिका जादौन, अमृत कौर, वैशाली सिंह, बबिता देवी, दीपिका सिंह आदि मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष रौनक गुप्ता का किया स्वागत

चंडौस । कस्बा निवासी रौनक गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने भाजयुमो चंडौस मंडल अध्यक्ष बनाया है।जिसको लेकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।रविवार को उनके समर्थकों एवं भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा रौनक गुप्ता को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर स्वागत कर शुभकामनाएं दी गयीं।इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभा कर पार्टी को मजबूत करेंगे और कार्यकर्ताओं की आवाज को उच्च पदाधिकारियों तक पहुचाने का काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.