Move to Jagran APP

अलीगढ़ के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभाए कर्मचारी व अधिकारी : नगर आयुक्त

जासं अलीगढ़ मेयर मोहम्मद फुरकान अहमद के साथ नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने शनिवार को नि

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 02:25 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 02:25 AM (IST)
अलीगढ़ के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभाए कर्मचारी व अधिकारी : नगर आयुक्त
अलीगढ़ के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभाए कर्मचारी व अधिकारी : नगर आयुक्त

जासं, अलीगढ़ : मेयर मोहम्मद फुरकान अहमद के साथ नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने शनिवार को निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। मेयर फुरकान ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य है कि शहर का विकास हो, इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि नगर निगम शहर के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत है। वर्तमान में शहरी क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त करना पहली प्राथमिकता है। नगर आयुक्त ने कहा निर्माण कार्यों में मानक व गुणवत्ता के साथ जनप्रतिनिधियों के सहयोग और सुझावों के आधार पर शहर का विकास करना है। बैठक में निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कुलभूषण वाष्र्णेय, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, अतर सिंह, अवर अभियंता अमरीश वर्मा, योगराज सिंह आदि थे।

loksabha election banner

.......

स्मार्ट सिटी के काम को गंभीरता से करें : नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी की प्रगति के बारे में जानकारी की। वे बरौला जाफराबाद स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। कहा, स्मार्ट सिटी के कार्य को सभी गंभीरता से लें। इसमें प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी की भूमिका अहम है। हम सभी को केंद्र सरकार के इस प्रोजेक्ट को ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस काम में जनता का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। अपर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने नगर आयुक्त का स्वागत किया। जीएम स्मार्ट सिटी योगेश सिंह, डीजीएम सौरभ बंसल, पल्लवी गुप्ता, मोहित मिश्रा, मीडिया सहायक अहसान रब मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.