Move to Jagran APP

Aligarh News : बिजलीकर्मी 29 नवंबर से करेंगे अनिश्‍चितकालीन कार्य बहिष्‍कार, 21 को परियोजनाओं पर विरोध सभाएं

Aligarh News लाल डिग्‍गी स्‍थित निगम के कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अभियंता व कर्मचारियों ने एक सभा कर निर्णय लिया कि 29 नवंबर से अनिश्‍चितकालीन कार्य बहिष्‍कार प्रारंभ करेंगे। इससे पहले 21 नवंबर को सभी परियोजनाओं में विरोध संभाएं होंगी।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 19 Nov 2022 09:04 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 09:20 AM (IST)
Aligarh News : बिजलीकर्मी 29 नवंबर से करेंगे अनिश्‍चितकालीन कार्य बहिष्‍कार, 21 को परियोजनाओं पर विरोध सभाएं
बिजलीकर्मी 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के रवैये, भ्रष्टाचार के विरोध व अन्य प्रदेश व्यापी जनजागरण चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को लाल डिग्गी स्थित निगम के कार्यालय परिसर में अभियंता व कर्मचारी जमा हुए। सभा कर घोषणा की गई कि 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारंभ होगा। 21 नवंबर को राजधानी लखनऊ सहित समस्त जनपदों व परियोजनाओं पर अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक विरोध सभाएं की जाएंगी। इसके बाद प्रदेशभर में जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाएगा। 28 नवंबर को शाम पांच बजे सभी जनपदों व परियोजनाओं पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 

loksabha election banner

ये हैं मुख्य मांगे

सभी बिजली कर्मियों को पूर्व की भांति सेवा के उपरांत तीन पदोन्नत पदों के समयबद्ध वेतनमान दिए जाएं, सभी बिजली कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। ट्रांसफार्मर वर्कशाप के निजीकरण के आदेश वापस लिए जाएं। 765, 400 व 220 केवी विद्युत उपकेंद्रों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से चलाने का निर्णय रद्द किया जाए। पारेषण में जारी निजीकरण प्रक्रिया निरस्त की जाए।

रद किया जाय आगरा फ्रेंचाइजी व ग्रेटर नोएडा का निजीकरण

आगरा फ्रेंचाइजी व ग्रेटर नोएडा का निजीकरण रद्द किया जाए। ऊर्जा कर्मियों की सुरक्षा के लिए पावर सेक्टर एंपलायज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसइबी लिमिटेड का गठन किया जाए। केंद्र के सार्वजनिक उपक्रमों की तरह प्रदेश के ऊर्जा निगमों में भत्तों का पुनरीक्षण किया जाए। रियायती बिजली की सुविधा पूर्ववत जारी रखी जाए। बिजली कर्मियों को कई वर्षों से लम्बित बोनस का भुगतान किया जाए। अन्य प्रांतों की तरह समस्त संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। शीर्ष प्रबंधन स्तर पर व्यापत भ्रष्टाचार एवं फिजूलखर्ची रोकने के लिए लगभग 25 हजार करोड़ के मीटर खरीद के आदेश रद्द किए जाएं। कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर की जाएं।

इसे भी पढ़ें : Aligarh News : बदहाल है दिल्‍ली-कानपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग, गड्ढों का दर्द झेल रहे वाहन

ये रहे मौजूद

सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात सिंह, महासचिव जीतेंद्र सिंह गुर्जर, अभियंता संघ के सचिव राहुल बाबू, जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीवी पटेल, प्राविधिकिी कर्मचारी संघ के महामंत्री मोहम्मद वसीम, कार्यवाहक अध्यक्ष बिजली कर्मचारी संघ अजय कुमार, उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के महामंत्री सोहेल आबिद उपस्थित रहे। जनपद स्तर पर सौरभ मंगला, अरविंद कुमार निगम, प्रवीण कुमार शाक्य, प्रदीप चौहान, तक्षक भारद्वाज, नवेद इकबाल, प्रताप सिंह सहित बिजली कर्मचारी व जूनियर इंजीनियर व अन्य अभियंता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.