Move to Jagran APP

Municipal elections : अलीगढ़ में चुनावी तैयारियां तेज, नए पंचायतों में पहली बार चुने जाएंगे चेयरमैन व सभासद

Municipal elections अलीगढ़ में निका चुनाव दिसंबर में प्रस्‍तावित है। इसकी प्रशासनिक तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। जिले में 19 निकायों में चुनाव होने हैं। नगर निगम कौड़ियागंज व इगलास नगर पंचायत का भी सीमा विस्‍तार किया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 12:47 PM (IST)
Municipal elections : अलीगढ़ में चुनावी तैयारियां तेज, नए पंचायतों में पहली बार चुने जाएंगे चेयरमैन व सभासद
दिसंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों जोरों पर चल रही हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Municipal elections : दिसंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। इस बार जिले के कुल 19 निकायों में चुनाव होने हैं। प्रशासन ने इसके लिए कुल 327 मतदान केंद्रों और 1135 बूथों का गठन किया है। जिले के सात नए नगर पंचायतों में पहली बार चेयरमैन व सभासद के लिए मतदान होगा। नगर निगम, कौड़ियागंज व इगलास नगर पंचायत का भी सीमा विस्तार किया गया है। इसी के चलते इन निकायों के वार्ड में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रशासन ने मतदाता सूची पर भी काम शुरू कर दिया है। प्रस्तुत है चुनावी तैयारियों को लेकर सुरजीत पुंढीर की जिले भर की रिपार्ट...

loksabha election banner

प्रमुख बिंदु

  • 19 नगरीय निकाय हैं जिले में अब कुल
  • 16 नगर पंचायत हैं इनमें सबसे अधिक
  • 02 नगर पालिका हैं जिले में अब
  • 07 नगरीय निकायों में पहली बार होगा चुनाव
  • 346 वार्ड बनाए गए हैं सभी निकायों में
  • 198 मतदान केंद्र थे 2017 में जिले में कुल
  • 327 हो गई है इस बार मतदान केंद्र की संख्या
  • 768 बूथ थे 2017 के चुनावों में जिले में
  • 1135 हो गई है इस बार बूथों की कुल संख्या
  • 1126 बीएलओ लगाए गए हैं इस बार सूची बनाने में
  • 131 सुपरवाइजर बीएलओ पर रख हे हैं नजर
  • 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट इस बार जिले में किए गए हैं तैनात

वार्ड की इस तरह समझें स्थिति

  • 90 वार्ड नगर निगम में किए गए हैं अब तक प्रस्तावित
  • 50 वार्ड दो नगर पालिकाओं में किए गए हैं निर्धारित
  • 112 वार्ड पहली की नौ नगर पंचायतों में हैं जिले में
  • 94 वार्ड नए सात नगरीय निकायों में किए गए हैं निर्धारित

सीमा विस्तार के चलते तीन निकायों में मतदान केंद्र व बूथों में हुई है बढ़ोत्तरी

--

मतदान केंद्र में परिर्वतन

निकाय,2017,2022

नगर निगम,136,206

कौड़ियागंज,05, 06

इगलास,05, 06

--

बूथ में परिर्वतन

निकाय,2017,2022

नगर निगम,552,783

कौड़ियागंज,12,18

इगलास, 13,16

--

निकायों में मतदान केंद्र व बूथों की स्थिति

निकाय, मतदान केंद्र, बूथ

नगर निगम, 206, 552

खैर, 12, 35

अतरौली, 13, 53

छर्रा 06, 25

बेसवां, 03, 10

इगलास, 06, 16

जट्टारी, 05, 18

कौड़ियागंज, 06,18

जलाली, 06, 18

पिलखना, 02, 10

विजयगढ़, 03, 10

हरदुआगंज, 13, 12

चंडौस, 05, 11

पिसावा,07, 15

गभाना, 08, 22

मडराक, 09, 25

जवां सिकंदरपुर, 10, 20

बरौली, 12, 21

टप्पल, 06, 13

इनका कहना है

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। बीएलओ के साथ ही मतदान केंद्र व बूथों का गठन कर दिया गया है। अब मतदाता सूची पर काम किया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर वोट बढ़ाने व घटाने का काम कर रहे हैं।

- कौशल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

इसे भी पढ़ें : Sanskaarshala: समय से पहले बच्चों को बड़ा बना देता है माेबाइल, पैरेंट्स ऐसे करें कंट्रोल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.