Move to Jagran APP

अलीगढ़ में 'दस का दम, स्वच्छता हरदम' अभियान को मिलेगी रफ्तार

स्वछता के लिए दो अक्टूबर से 31 जनवरी तक चल रही है मुहिम देहात क्षेत्र में महिला बचों व युवाओं की ली जा रही है सहायता।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 07:28 PM (IST)
अलीगढ़ में 'दस का दम, स्वच्छता हरदम' अभियान को मिलेगी रफ्तार
अलीगढ़ में 'दस का दम, स्वच्छता हरदम' अभियान को मिलेगी रफ्तार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से 'दस का दम, स्वच्छता हरदम' अभियान चल रहा है। इस अभियान में गांव-गांव कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दो अक्टूबर से इस अभियान की शुरुआत हुई है। अगले साल 31 जनवरी को समापन होगा। पंचायत समितियों के अलावा में इसमें महिला, बच्चों, गरीब समेत अन्य हाशिए पर रहने वाले परिवारों को जोड़ा जाएगा। जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि दस का दम, स्वच्छता हरदम अभियान में 10 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें दो से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता संदेश पहुंचे सारा देश व क्षमतावर्धन स्वच्छता संवर्धन अभियान चल रहा है। चार से 31 अक्टूबर तक प्लास्टिक का निस्तारण, स्वच्छ हो पर्यावरण चल रहा है। एक से 15 नवंबर तक वित्त आयोग का सहयोग, स्वच्छता में हो उपयोग चलेगा। 16 से 30 नवबर तक सुजलाम अभियान चलेगा। एक से 15 दिसंबर तक शौचालय में टूट सुरक्षा में चूक अभियान चलेगा। 16 से 31 दिसंबर तक दा गड्ढे वाले शौचालय का निर्माण, स्थायित्व की पहचान अभियान चलेगा। एक से 15 जनवरी तक हर कोई हर रोज हमेशा अभियान पर काम होगा। 16 से 31 जनवरी तक हमारा गांव, हमारी शान अभियान चलेगा। 26 जनवरी के जिले में संकल्प समृद्धि का उत्सव मनाया जाएगा।

........

मलिन बस्तियों में मनाया

जा रहा है हैंड वाशिग डे

जिले की मलिन बस्तियों व पिछड़े गांव में हैंड वाशिग डे मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गुरुवार को भी जिले में यह अभियान चलाया गया। कई अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम हुए। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने भी धनीपुर ब्लाक की कई ग्राम पंचायतों का मौका मुआयना कर इन कार्यक्रमों में शिरकत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.