Move to Jagran APP

सट्टा के चलते कई बार हुआ विवाद, पुलिस हमेशा करती रही नजरअंदाज Aligarh news

सराय मिस्र सट्टे का गढ़ बन चुका है जहां पहले भी कई बार सट्टे को लेकर विवाद होते रहे हैं लेकिन सबकुछ जानकारी होने के बावजूद पुलिस नजरअंदाज करती रही। नतीजतन मंगलवार रात एक युवक की जान चली गई।

By Parul RawatEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 03:31 PM (IST)
सट्टा के चलते कई बार हुआ विवाद, पुलिस हमेशा करती रही नजरअंदाज Aligarh news
सराय मिस्र सट्टे का गढ़ है, जहां पहले भी कई बार सट्टे को लेकर विवाद होते रहे हैं

अलीगढ़, जेएनएन : सराय मिस्र सट्टे का गढ़ है, जहां पहले भी कई बार सट्टे को लेकर विवाद होते रहे हैं, लेकिन सबकुछ जानकारी होने के बावजूद पुलिस नजरअंदाज करती रही। नतीजतन मंगलवार रात एक युवक की जान चली गई।

loksabha election banner


चिड़िया बल्‍ला आदि नाम से होता है खेल

पला साहिबाबाद, प्रेम नगर, अवतार नगर, सराय मिस्र, जयगंज आदि इलाकों में सट्टे का कारोबार खूब चलता है।  चिड़िया बल्‍ला आदि नाम के खेल खेले जाते हैं। इसमें लाखों रुपये का कारोबार होता है। पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है। कई लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं की। मोहल्ले के लोगों मुताबिक, मृतक शक्ति भी आइपीएल पर भी सट्टा लगाता था। इसके कुछ पैसे शंकर के पास रह गए थे। मंगलवार रात शक्ति पैसे लेने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। तनातनी इतनी बढ़ी कि शंकर ने गोली मार दी। एसपी क्राइम डॉ. अरङ्क्षवद कुमार ने बताया कि झगड़े की वजह स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। शक्ति एटा की एक युवती से प्यार करता था, जो उसकी रिश्तेदारी में लगती थी। प्यार में सफलता ना मिलने पर शक्ति ने युवती पर गोली भी चला दी थी। इसमें वह जेल भी गया था। बाद में उसी युवती से लॉकडाउन में ही शक्ति की शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शक्ति का व्यवहार सभी को पसंद आता था। 

खाने का था समय, सबकुछ उजड़ गया 

शक्ति के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। पिता का स्वर्गवास हो चुका है। मां ऊषा देवी नर्सिंग होम में नौकरी करती हैं। एक भाई है। दो बहन हैं। परिवार बेहद खुश रहता था। रात में शक्ति परिवार के साथ खाना खाने की तैयारी में था, तभी अचानक विवाद हो गया और सबकुछ उजड़ गया। 

जीवन ने हालात संभालने में की मदद 

कांग्रेस नेता श्योराज जीवन ने घटना पर रोष जताया। वहीं, हालातों को संभालने में पूरी मदद की। पोस्टमार्टम हाउस पर स्वजन को समझाया कि शहर की शांति एकता बनाए रखनी है। उन्होंने एसपी क्राइम व एसीएम से मुआवजे की मांग की। सीएम को मुख्यमंत्री कोष से 25 लाख रुपये देने का एक पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। इस मौके पर राजीव भारती, राजेश राज जीवन, ऋषि चौहान, राज कुमार खन्ना, सुनील टुंडा, संजय स्वरूप, प्रमोद शेखर आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.