विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन पांच जनवरी को

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Jan 2021 02:19 AM (IST)

छह केंद्रों पर मॉक ड्लि की तैयारी हर केंद्र पर 25-25 लोगों की व्यवस्था।

अलीगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन पांच जनवरी को
अलीगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन पांच जनवरी को

जासं, अलीगढ़ : जिले में छह केंद्रों पर मंगलवार को कोरोना वैक्सीनेशन का सुबह दस से 12 बजे तक ड्राई रन होगा। प्रशासन ने तैयारी कर ली है। मजिस्ट्रेट व पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। छह केंद्रों पर मॉक ड्लि होना है। इसमें शहर के तीन व देहात के तीन केंद्र हैं।

सोमवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सीडीओ अनुनय झा व अन्य अफसरों के साथ कलक्ट्रेट में प्रेसवार्ता की। डीएम ने कहा कि ड्राई रन के लिए देहात में अतरौली, जवां व खैर के सामुदायिक केंद्र चुने गए हैं। शहर में जेएन मेडिकल कॉलेज, अर्बन पीएचसी पला साहिबाबाद व जमालपर शामिल हैं। एसीएम द्वितीय को जेएन मेडिकल कॉलेज, जमालपुर पीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी है। पला साहिबाबाद पीएचसी पर सिटी मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। अतरौली, जवां और खैर सीएचसी पर संबंधित एसडीएम की निगरानी में ड्राई रन होगा। हर केंद्र पर तीन कक्ष बने हैं। एक में वेटिग रूम, दूसरे में टीकाकरण व तीसरा निगरानी कक्ष हगा। हर केंद्र के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम में एक सुरक्षा कर्मी व छह वैक्सीनेटर होंगे। पोर्टल पर नाम चेक करने के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी की अनिवार्य रूप से फोटोयुक्त आइडी होगी। सभी वैक्सीनेटर को अलग-अलग जिम्मेदारी होगी। सीडीओ ने बताया कि यह मॉक ड्लि कार्यक्रम है। इसमें किसी तरह की वैक्सीन का प्रयोग नहीं होगा। एईएफआई प्रबंधन का भी डेमो किया जाएगा। सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगे हैं।

13-14 से हो सकती है शुरुआत : 13-14 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होने की संभावना हैं। हालांकि, शासन से कोई भी आदेश नहीं आया है। सीडीओ ने बताया कि वैक्सीनेशन की शुरुआत कब से होगी, यह तय नहीं है। लेकिन जब भी शुरुआत होगी, वह दिन सोमवार होगा। सप्ताह में सोमवार व शुक्रवार को वैक्सीन लगेगी। इसके बाद अगले सोमवार को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इन तीन दिनों में कोई रह जाता है तो महीने के अंतिम शुक्रवार को लगाई जाएगी।

अलीगढ़ का मॉडल प्रदेश में लागू : एक व्यक्ति को दो वैक्सीन लगनी है। पहली वैक्सीन लगने के 28 दिन बाद उसी कंपनी की दूसरी डोज लगेगी। पिछले दिनों प्रशासन ने शासन को सुझाव भेजा था। इसमें कहा गया था कि पहली वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिया जाए। इसी के हिसाब से दूसरी वैक्सीन लगाई जाए। अब शासन ने इस नियम को प्रदेश में लागू किया है।

पहला चरण में स्वास्थ्यकर्मी : पहले चरण में 13464 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगेगी। इसमें 75 सरकारी इकाइयों के 9604 व बाकी 424 प्राइवेट इकाइयों के हैं। जिले में कुल 35 कोल्ड चेन व 27 बूथ बनाए गए हैं। तीन मिनट में वैक्सीन लगेगी।