विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Be alert : सेहत न बिगाड़ दे दिन की धूप और रात की सर्दी

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 07:17 AM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 07:44 AM (IST)

दीपोत्सव का उल्लास खत्म होते ही सर्दी का अहसास होने लगा है। अलीगढ़ में रात के समय पंखे-कूलर नहीं चल ...और पढ़ें

दीपोत्सव का उल्लास खत्म होते ही सर्दी का अहसास होने लगा है।
दीपोत्सव का उल्लास खत्म होते ही सर्दी का अहसास होने लगा है।

विनोद भारती, अलीगढ़। दीपोत्सव का उल्लास खत्म होते ही सर्दी का अहसास होने लगा है। अलीगढ़ में रात के समय पंखे-कूलर नहीं चल रहे। सर्दी से बचाव के लिए हल्की रजाई व कंबल की जरूरत पड़ रही है। मार्निंग वाक पर लोग गर्म स्वेटर व जैकेट आदि में दिखाई देने लगे हैं। हालांकि, दिन में तेज धूप से वातावरण में गरमाहट भर जाती है। नतीजतन, दिन व रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। चिंता की बात ये है कि लोग तापमान के हिसाब से अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं कर रहे। एेसे में लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, एलर्जी, बुखार, कोल्ड डायरिया आदि से परेशान हो रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने मौसम के हिसाब से दिनचर्या व खानपान में बदलाव की सलाह दी है।

तापमान पर नजर

  • - 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
  • - 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान
  • - 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर दिन-रात के तापमान में
  • -10 से 11 डिग्री तक न्यूनतम तापमान हो सकता है अगले सप्ताह
  • -25 से 28 डिग्री सेल्सियस हो सकता है अगले सप्ताह अधिकतम तापमान

तेजी से गिरेगा तापमान

नवंबर माह शुरू होते ही दिन व रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान के 10-11 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। जबकि, दिन में अभी तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यानि, दिन में धूप से कुछ गरमाहट होगी तो रात में सर्दी सताएगी।

जीवनशैली में बदलाव जरूरी

मौसम का मिजाज बदलते ही तमाम लोगों ने अपनी जीवनशैली बदल ली है, वहीं काफी लोग अभी भी पुराने ढर्रे पर ही हैं। अब कूलर-पंखों को आराम दें। ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम व अन्य ठंडी चीजों से परहेज करें। अधिक तैलीय मसालेदार भोजन न करें, क्योंकि इस समय पकवान आदि खाने से लोगों की पाचन शक्ति पर पहले ही असर पड़ा है, वे पेट संबंधी समस्याएं से परेशान हैं। इस मौसम में बच्चे ही नहीं, बड़े भी ठंड की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए सावधानी जरूरी है।

-डा. नितिन गुप्ता, फिजिशियन

ये भी रखे ध्यान

  • - बच्चों को ठंड से बचाएं।
  • - बच्चों को दिन में भी पूरी आस्तीन के हल्के गरम कपड़े पहनाएं।
  • - शाम को हाफ स्वेटर, जैकेट आदि जरूर पहनें।
  • - दिन में गरम तेल की मालिश भी ठीक रहेगी।
  • - शहर से बाहर जाएं तो गरम कपड़े जरूर साथ रखें।

तापमान पर नजर

तारीख, अधिकतम, न्यूनतम

07 नवंबर, 29, 14

06 नवंबर, 28, 16

05 नवंबर, 28, 15

04 नवंबर, 29, 15

03 नवंबर, 29, 15

02 नवंबर, 29, 15

01 नवंबर, 29, 15

(डिग्री सेल्सियस में)

अक्टूबर में तापमान

तारीख, अधिकतम, न्यूनतम

31 अक्टूबर, 30, 17

30 अक्टूबर, 30, 15

29 अक्टूबर, 30, 14

28 अक्टूबर, 29, 15

27 अक्टूबर, 28, 15

26 अक्टूबर, 28, 16

25 अक्टूबर, 28, 16

(डिग्री सेल्सियस में)

आगामी सप्ताह का पूर्वानुमान

तारीख, अधिकतम, न्यूनतम

08 नवंबर, 29, 15

09 नवंबर, 28, 14

10 नवंबर, 28, 14

11 नवंबर, 29, 13

12 नवंबर, 30, 14

13 नवंबर, 28, 12

14 नवंबर, 29, 13

15 नवंबर, 29, 12

(डिग्री सेल्सियस में)

आसपास के जिलों का तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

आगरा, 29.3,14.5

मथुरा, 35,15

कासगंज, 28, 24

हाथरस, 31, 17

(डिग्री सेल्सियस में)