Move to Jagran APP

मंडलायुक्‍त गौरव दयाल ने कहा, सेवा में रहते हुए स्वयं की कार्यशैली सुधारना जरूरी Aligarh News

मंडलायुक्‍त गौरव दयाल ने कहा जब हम और आप सेवानिवृत्त होते हैं और जब किसी दफ्तर में कार्य के लिए जाते हैं। तब मालूम होता है कि क्या और कितनी समस्या है। हमको चाहिए कि सेवा में रहते हुए स्वयं की एवं स्टाफ की कार्यशैली सुधारें।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 05:52 PM (IST)
मंडलायुक्‍त गौरव दयाल ने कहा, सेवा में रहते हुए स्वयं की कार्यशैली सुधारना जरूरी Aligarh News
मंडलायुक्‍त गौरव दयाल ने सेवा में रहते हुए स्वयं की एवं स्टाफ की कार्यशैली सुधारें।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मंडलायुक्‍त गौरव दयाल ने कहा जब हम और आप सेवानिवृत्त होते हैं और जब किसी दफ्तर में कार्य के लिए जाते हैं। तब मालूम होता है कि क्या और कितनी समस्या है। हमको चाहिए कि सेवा में रहते हुए स्वयं की एवं स्टाफ की कार्यशैली सुधारें, इसका लाभ आगे आपको ही मिलेगा।आपका सफल प्रयास सिस्टम को सुधारने में सार्थक सिद्ध होगा। अधिकारी निरीक्षण आख्या में अपना निरीक्षण करते समय फोटो एवं कार्यालय अध्यक्ष से भी समन्वय बैठाएं। सुधार न करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब उन्हें स्वयं निकलना पड़ेगा, फिर कार्यवाही एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। यह निर्देश मंडलायुक्‍त गौरव दयाल ने गुरूवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित ‘बेहतर कार्यालय कार्यक्रम’’ एवं एसएनटीसी की समीक्षा के दौरान दिये।

loksabha election banner

मंडलायुक्‍त ने 50 करोड़ रूपये से अधिक लागत के अन्य निर्माण कार्यां (सड़को को छोड़कर) की समीक्षा की। जिसमें 50 करोड़ रूपये से अधिक लागत की मंंडल के समस्त जनपदों में 19 परियोजनाऐं निर्माणधीन कार्य शामिल रहा। मंडलायुक्‍त द्वारा समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि अपने से सम्बन्धित परियोजनाओं को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण करायें।

10 सबसे अच्छे कार्यालयः-

 निरीक्षण किये गये कार्यालय का नाम पूर्णांक प्राप्तांक प्रतिशत

1 सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन अलीगढ़। 150 146 97.33

2 क्षेअधि प्रदू नियन्त्रण बोर्ड अलीगढ़। 150 145 96.67

3 उपायुक्त, खाद्य एवं रसद, अलीगढ़ मण्डल, 150 139 92.67

4 संयुक्त निदेशक प्रशि/प्रशिक्षु अलीगढ़ मण्डल 150 139 92.67

5 सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक अलीगढ़ मण्डल, 150 138 92.00

6 अपर निदेशक पशुपालन अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़। 150 137 91.33

7 अधिक्षण अभियन्ता, नलकूप अलीगढ मण्डल अलीगढ 150 136 90.67

8 अधीक्षण अभियन्ता आरईडी अलीगढ मण्डल। 150 136 90.67

9 उपनिदेशक उद्यान , अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़। 150 133 88.67

10 उप निदेशक पंचायत अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़। 150 133 88.67

10 सबसे खराब कार्यालयः-

 विभाग का नाम पूर्णांक प्राप्तांक प्राप्त रैंक

1 संयुक्‍त शि निदे मा शि 150 89 59.33

2 अधीक्षण अभियन्ता ड्रेनेज, 150 91 60.67

3 उपायुक्त सहकारिता 150 100 66.67

4 अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई कार्य 150 100 66.67

5 डिप्टी कमिश्नर आबकारी, अलीगढ़ 150 105 70.00

6 उप कृषि निदेशक, कृषि रक्षा, 150 107 71.33

7 उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण। 150 111 74.00

8 अधिक्षण अभियन्ता जल निगम 150 112 74.67

9 सहायक निदेशक सेवायोजन, 150 112 74.67

10 उप निदेशक पिछडा वर्ग कल्याण, 150 113 75.33


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.