Move to Jagran APP

हाथरस में विशेष लोक अदालत में 33 वादों का निस्तारण

हाथरस में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्‍वावधान में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 33 वादों का निस्‍तारण न्‍यायिक अधिकारियों ने किया। यह आयोजन उच्च न्यायालय इलाहाबाद उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के आदेश पर हुआ।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 12:19 PM (IST)
हाथरस में विशेष लोक अदालत में 33 वादों का निस्तारण
हाथरस में रविवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ।

हाथरस, जागरण संवाददाता। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के आदेशानुसार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विशेष लोक अदालत का आयोजन रविवार को जनपद न्यायालय में किया गया। इसमें 33 वादों का निस्तारण न्यायिक अधिकारियों ने किया।

loksabha election banner

इन्‍होंने निपटाए वाद

आरबीट्रेशन के मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश के न्यायालय से चार वादों का निस्तारण कर सात हजार रुपये दिलाए गए। अपर जनपद न्यायाधीश त्रिलोकपाल सिंह कोर्ट संख्या एक के न्यायालय से सात वादों का निस्तारण कर दस हजार रुपये दिलाए। इसके अलावा अपर जनपद न्यायाधीन कोर्ट संख्या चार पारुल वर्मा के न्यायालय में छह वाद, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो विनीत चौधरी के न्यायालय में छह वाद, अपर जनपद न्यायाधीश के कोर्ट संख्या तीन नोडल अधिकारी जेबा मजीद के न्यायालय में तीन वाद, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच अजय कुमार प्रथम के न्यायालय में तीन वाद का निस्तारण करण 56 हजार रुपये दिलाए गए। वहीं अपर जनपद न्यायाधीश व एफटीसी कोर्ट संख्या एक सतेंद्र सिंह वीरवान के न्यायालय में चार वादों का निस्तारण किया गया। अदालत में कुल 33 वादों का निस्तारण किया गया इस अवसर पर प्रधिकरण की जिला सचिव चेतना सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.