दैनिक जागरण के 'अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव' में 16 को फिर आ रहे हैं डायनासोर
एक बार फिर दैनिक जागरण व इवेंट्स पैराडाइज की प्रस्तुति अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव का आयोजन होगा। आगाज नुमाइश मैदान पर 16 नवंबर को होगा।
अलीगढ़ (जेएनएन)। एक बार फिर दैनिक जागरण व इवेंट्स पैराडाइज की प्रस्तुति 'अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव' का आयोजन होगा। आगाज नुमाइश मैदान पर 16 नवंबर को होगा। इसमें विभिन्न शहरों की प्रसिद्ध वस्तुएं खरीदने के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने का भी मौका मिलेगा। इस बार भी बच्चों के मनोरंजन के लिए खास तैयारी की जा रही है। तो ट्रेड महोत्सव में खरीददारी व मनोरंजन के साथ व्यंजनों को लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाएं।
16 नवंबर को नुमाइश मैदान में होगा महोत्सव
दैनिक जागरण व इवेंट पैराडाइज के इस आयोजन का शहरवासियों को सालभर इंतजार रहता है, क्योंकि ट्रेड महोत्सव में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास जरूर होता है। रोजाना दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव में इस बार मुख्य आकर्षण सहारनपुर का फर्नीचर, राजस्थानी-पंजाबी व्यंजन, मेरठ की खादी, महाराजा अचार, राजस्थानी नमकीन, सर्दी के लिए खास शापिंग आदि की व्यवस्था है।
रोबोटिक डायनासोर पार्क का नया रूप
करोड़ो वर्षों पहले विलुप्त हो चुका यह विशालकाय जीव आज भी कौतुहल का विषय बना हुआ है। जिसके बारे में जानने के लिए बच्चे व बड़े सभी उत्सुक रहते हैं। अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव में इसके बारे में जानने का आपको अच्छा अवसर मिलेगा। 45 फीट तक के असली जैसे दिखने वाले चलते-फिरते विशालकाय डायनासोर और उनसे निकलने वाली अद्भुत आवाज बच्चों में रोमांच पैदा कर देगी।
घूमने का नहीं होगा कोई शुल्क
इवेंट पैराडाइज के निदेशक दीपक जैन ने बताया कि ट्रेड महोत्सव में घूमने के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। अकेले आइए या परिवार के साथ, प्रवेश बिल्कुल मुफ्त होगा। इस बार मेले में मनोरंजन की खास इंतजाम किए गए हैं।
ट्रेड महोत्सव की अन्य खूबियां
- बच्चों के लिए ड्रैगन ट्रेन, जाइंट व्हील, नाव की सवारी, ऊंट की सवारी, वाटर बोटिंग।
- बच्चों व बड़ों के लिए वल्र्ड क्लास सेल्फी जोन की स्थापना।
- विभिन्न स्टाल पर विशेष छूट के साथ नए-नए उत्पाद मिलेंगे