Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, जानिए वजह Aligarh news

त्वरित आर्थिक विकास योजना से अब विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों को रफ्तार देने की तैयारी चल रही है। ग्रमीण अभियंत्रण विभाग (अारईडी ) ने इस पर काम शुरू कर दिया है। जिले की सभी विधानसभाओं में विकास कार्यों के प्रस्ताव बन रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 11:15 AM (IST)
विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, जानिए वजह Aligarh news
त्वरित आर्थिक विकास योजना से अब विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों को रफ्तार देने की तैयारी चल रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददता। त्वरित आर्थिक विकास योजना से अब विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों को रफ्तार देने की तैयारी चल रही है। ग्रमीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी ) ने इस पर काम शुरू कर दिया है। जिले की सभी विधानसभाओं में विकास कार्यों के प्रस्ताव बन रहे हैं। अतरौली व इगलास को छोड़कर अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावों को शासन में भेज दिया गया है। जल्द ही बाकी की विधानसभाओं के प्रस्ताव भी शासन में चले जाएंगे। साढ़े चार साल में छूटे विकास कार्यों को प्राथमिकता से इनमें लिया गया है। हर विधानसभा में पांच करोड़ तक तक खर्च होने की संभावनाएं हैं।

loksabha election banner

2022 में होगा उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

2022 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी प्रमुख प्रोजेक्टों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायकों के साढ़े चार साल के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्रों में तमाम काम छूट गए थे। अब इन्हें पूरा करने के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना की शुरुआत की गई है। पिछले दिनों शासन स्तर से इसके लिए सड़कों व अन्य कार्यों की सूची जिले में भेजी थी। इसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सभी के इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सभी कार्याें का सर्वे पूरा कर प्रस्ताव शासन में भेज दिए हैं। अब वहां से इनके निर्माण कार्य पर मुहर लगेगी। इसके बाद काम शुरू होंगे। अफसरों की मानें तो हर विधानसभा से अधिकतम पांच करोड़ की धनराशि के प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं।

साधने की कोशिश

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत अधिकतर छोटी-छोटी सड़कों को शामिल किया गया है। ऐसे में एक विधानसभा करीब 30 से 35 कार्य लिए जा रहे हैं। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साधने की कोशिश हो रही है।

इनका कहना है

त्वरित आर्थिक विकास योजना में शासन से कार्यों की सूची मिली थी। इस सूची के सभी कार्यों के प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिए गए हैं। अब वहां से जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, काम शुरू कर दिया जाएगा।

मदनपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.