CAA: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज आएंगे अलीगढ़, ये है कार्यक्रम Aligarh News
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां नुमाइश मैदान में भाजपा की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।
अलीगढ़ [जेएनएन]। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां नुमाइश मैदान में भाजपा की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। इनका सरकारी कार्यक्रम आ गया है।पीडब्ल्यूडी के प्रभार संभाल रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 जनवरी को 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। पांच कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
यह है कार्यक्रम
यह 11:20 बजे आईटीआइ स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद 11:30 बजे यहीं पर लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 12:40 बजे से नुमाइश मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। यहीं पर पत्रकार वार्ता भी करेंगे। इसके बाद यहां से फिर लोधा में गोविंदपुर फगोई स्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह के आवास पर जाएंगे। करीब 20 मिनट यहां पर रुकेंगे। इसके बाद खैर रोड स्थित गोमती गार्डन में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2:45 बजे वह यहां से लखनऊ से लिए रवाना हो जाएंगे।
78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास
पीडब्ल्यूडी के प्रभार संभाल रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 जनवरी को 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। पांच कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। पीडब्ल्यूडी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को धनीपुर हवाई पट्टी का भी निरीक्षण किया।
रैली में बताएंगे उपलब्धियां
नागरिकता अधिनियम समर्थक मंच की नुमाइश मैदान में 12 जनवरी को विशाल रैली है। रैली को केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। यहां पांच कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें दो पुल हैं। एक पुल करवन नदी पर व दूसरा गभाना में भूमियां आश्रम पर बना है। तीन सड़कों का भी लोकार्पण करेंगे। 30 सड़कों व दो सेतु का शिलान्यास करेंगे। ये 78 करोड़ रुपये की योजना है। पीडब्ल्यूडी ने लोकार्पण व शिलान्यास के लिए पत्थर तैयार करा लिए हैैं।