Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: उप मुख्‍यमंत्री ने कहा, मोदी- योगी के राज में किसी को भय नहीं, हामिद अंसारी का बयान गलत

UP Vidhan Sabha Election 2022 उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा है कि पूर्व उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी का बयान गलत है।पीएम मोदी व सीएम योगी के राज में किसी को भय नहीं है। यूपी में सब बा बा है। यहां माफियाओं के यहां बुलडोजर चलवाया जाता है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:53 PM (IST)
UP Chunav 2022: उप मुख्‍यमंत्री ने कहा, मोदी- योगी के राज में किसी को भय नहीं, हामिद अंसारी का बयान गलत
डाक्टर दिनेश शर्मा अतरौली में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  UP Vidhan Sabha Election 2022:  उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा ने यूपी में का बा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में सब बाबा बा। यूपी में बाबा अपराधियों के लिए काल बा। वही, बाबा जो माफिया पर बुलडोजर चलवाने का काम करते हैं। जिन्होंने प्रदेश में अराजकता को खत्म किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ कभी ताले के रूप में जाना जाता था, मगर पिछली सरकारों में यहां कट्टे पकड़े जाते थे। सीएम योगी ने पांच साल में सूरत बदल दी। यहां विकास की तमाम योजनाएं हैं। डाक्टर दिनेश शर्मा अतरौली में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

सांसद के बयान के बारे में जानकारी नहीं

उन्होंने कहा कि डिफेंस कारीडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय बन रहा है। कट्टे से अब अलीगढ़ बाहर निकल चुका है। उन्होंने  पूूूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान देश में माहौल ठीक है के जवाब पर कहा की पीएम मोदी और सीएम योगी के राज में किसी तरह का भय नहीं है। सांसद सतीश गौतम ने कहा की हामिद अंसारी को पाकिस्तान चला जाना चाहिए। इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें पता नहीं है, पर देश और प्रदेश में कोई भय का माहौल नहीं है।

अंग्रेजों के खिलाफ की थी सेेना तैयार

जाट राजा ने अंग्रेजों के खिलाफ सेना तैयार की थी। उनका आजादी की लड़ाई में महान योगदान था। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने एएमयू को जमीन दान में दे दी।जिन्ना ने देश का बंटवारा करवाया। मगर, उसकी तस्वीर है, राजा का नाम एएमयू में क्यों नहीं होता। पीएम यहां आए थे। राजा साहब के नाम से विश्व विद्यालय नींव रखी। विश्व विद्यालय शिक्षा के साथ रोजगार भी देगा। यहां डिफेंस कारीडोर में हथियार बनेगा। मगर, पहले क्या होता था। यहां दंगों में छापा मारकर कट्टे पकड़े गए थे। ताला के नाम से अलीगढ़ का नाम था, मगर तमंचे बनाने से पहचान हो रही थी। जाति, क्षेत्र, और परिवारवाद का उन्माद फैलाने का काम किया गया। भारत की संस्कृति का पहचान बनाने वाले से घृणा क्यों करते हो? पीएम पवित्र नदी में डुबकी लगाकर जल से आचमन कर रहे हैं। क्या कसूर किया। पार्टी के एक नेता ने रामभक्तों पर गोली चलवा दिया। गंगा में डुबकी लगाना सांस्कृतिक अनुरूप नहीं हैं। मगर, पीछले चुनाव में हत्यारा, मौत के सौदागर बोला गया। मगर, पीएम ने जवाब नहीं दिया। यूपी की जनता ने इसका जवाब दिया। अबकी फिर करारा जवाब दीजिए। मतदान हमारा अधिकार है, इसके माध्यम बदला लेने का अवसर है। हमने बिजली, सड़क, पानी, शौचालय, आवास आदि का काम किया। हमने शिक्षा क्षेत्र में काम किया। संदीप सिंह सोने पर सुहागा है, उनकी गरिमा है। दुनिया देखा है, अब क्षेत्र में विकास कर रहे हैं। एक भी गलती नहीं देना चाहिए। विपक्ष की खाट खड़ी हो रही है। गांवों में जा रहे हैं, अब कुछ सुनने को तैयार हैं। दक्षिणा लेने वाले हैं ब्राह्मण हूं, शिक्षक भी हूं। इसलिए दक्षिणा मांग रहा हूं। 51 रुपए नहीं एक लाख एक हजार एक दक्षिणा चाहिए। यानी इतने वोट से संदीप सिंह की जीत होनी चाहिए। डाक्टर दिनेश ने कहा की सपा, बसपा, माकपा, इधर, उधर का सभी मिल गए हैं। सभी का एक उद्देश्य मोदी और योगी ना आ जाएं। इन्हें हमें ध्वस्त करना है। पहले दिल्ली से इमाम साहब बोलने आ जाते थे। समाज के लोग बोलने आ जाते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.