Move to Jagran APP

अलीगढ में बूथ की जांच को पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में बरौली विधान सभा क्षेत्र के गांव बिसारा में बूथ निरीक्षण को पहुंचे भाजपा के गभाना मंडल अध्यक्ष पर एक युवक ने जानलेवा हमला बोलते हुए तमंचे से फायर क

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 11:56 PM (IST)
अलीगढ में  बूथ की जांच को पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
अलीगढ में बूथ की जांच को पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

अलीगढ़ [ जेएनएन ]: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में बरौली विधान सभा क्षेत्र के गांव बिसारा में बूथ निरीक्षण को पहुंचे भाजपा के गभाना मंडल अध्यक्ष पर एक युवक ने जानलेवा हमला बोलते हुए तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।  

loksabha election banner

यह है मामला

थाना गभाना क्षेत्र के गांव चूहरपुर निवासी महेश शर्मा भाजपा के गभाना मंडल के अध्यक्ष है। महेश शर्मा ने बताया कि वे पार्टी के बूथ निरीक्षण अभियान में बरौली विधान सभा क्षेत्र के गांव बिसारा में निरीक्षण को गए थे। आरोप है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव से कार लेकर निकल रहे थे। तभी गांव का राहुल बाइक लेकर आ गया और बाइक उनकी कार के आगे खड़ी कर दी। फिर गाली-गलौच करते हुए अंटी में लगा तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए। शोर-शराबे पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़त भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाना खैर पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर खैर शंभूनाथ सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.