रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोपAligarh News
मडराक में बीमारी के चलते यहां अपनी ससुराल पालीरजापुर में रह रहे युवक का शव शाम रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
अलीगढ़ [जेएनएन]। मडराक में बीमारी के चलते यहां अपनी ससुराल पालीरजापुर में रह रहे युवक का शव शाम रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना मान रही है।
हत्या का लगाया आरोप
रविंद्र सिंह (32) निवासी अहमदगढ़ (बुलंदशहर) की ससुराल यहां गांव पालीरजापुर में है। मलेरिया की चपेट में आने पर रविंद्र 15 दिन पहले पत्नी डिंपल व दो बच्चों के साथ ससुराल आ गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम रविंद्र घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना मिली। ससुर पुरुषोत्तम ने शव की पहचान की। भाई वीरेंद्र सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। मडराक एसओ सुरेश चंद का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।कोई तहरीर नहीं मिली है।
नाले में मिला शव
मडराक : मथुरा रोड स्थित गंदे नाले में बुधवार सुबह युवक का शव मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। दौलरा गांव के पास गंदे नाले पर चाय की दुकान पर बैठे लोगों ने पुलिस को शव के बारे में सूचना दी थी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त की कोशिश की। मडराक एसओ ने बताया कि मरने वाले की उम्र करीब 40 साल है। हाफ बाजू धारीदार शर्ट हरे रंग की व काली पेंट पहने था। चेहरे पर बड़ी दाढ़ी थी।। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।