Move to Jagran APP

हाथरस में मिला युवक का शव, आसपास के लोगों में दहशत

जनपद हाथरस के ब्‍लॉक मुरसान के गांव तिमरली फाटक के पास स्थित शो रूम के पीछे चार दिन से लापता युवक का शव मिला है। शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। तमाम लोग मौके पर पहुंंच गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 11:05 AM (IST)
हाथरस में मिला युवक का शव, आसपास के लोगों में दहशत
आयुष इंटरप्राइजेज के पीछे चार दिन से लापता युवक का शव मिला है।

हाथरस, जेएनएन। जनपद हाथरस के ब्‍लॉक मुरसान के गांव तिमरली फाटक के पास स्थित शो रूम के पीछे चार दिन से लापता युवक का शव मिला है। शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। तमाम लोग मौके पर पहुंंच गई। जानकारी मिलने केे बाद पुुुुलिस  भी आ गई।  अहम बात शव को आवारा जानवर नौंच रहे थे।

loksabha election banner

चार दिन से लापता था युवक

 मुरसान के गांव तिमरली के रहने वाले नेहने पुत्र चेनाराम  22 अक्‍टूबर की शाम को घर से बाजार की कहकर निकला था।मगर देर रात तक घर वापस नहीं  लौटा तो परिवार के लोगोंं ने फोन किया। नेहने का फोन बन्द होने से परिवार के लोगोंं की चिंता बढ़ गयी। परिवार के लोगोंं  ने खोजबीन की। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा।वही आज  सुबह एक किसान अपने खते पर गया था। तभी उसने शो रूम के पास  आवारा जानवर को देखा तो वह वहां देखने गया। लाश को देखकर किसान के होश उड़ गए। किसान ने लाश मिलने की जानकारी गांव वालों को दी तो गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। लाश की शिनाख्त चार दिन से लापता नेहने के रूप में हुई है। नेहने आने चार भाइयो में सबसे छोटा था। मृतक नेहने की शादी पांच साल पहले आगरा के हरि पर्वत की रहने वाली यशोदा देवी के साथ हुई थी। मृतक पर तीन बच्चे हैंं। मृतक के भाई चोब सिंंह ने नेहने की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी यशोदा को जब उसके पति की मौत की सूचना मिली तो गांव की महिलाएं उसको लेकर घटना स्थल पर ले गईं। पति की लाश व उसका हाथ गायब  देखकर पत्नी यशोदा बेहोश हो गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.