Breaking News: कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, अलीगढ़ के इस इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं
शहर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के महिला जिला अस्पताल के पीछे गेट के पास बुधवार सुबह एक नवजात का शव कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक शव नवजात बच्ची का है। रात में ही किसी ने शव को यहां फेंका है।
By Sumit Kumar SharmaEdited By: Sandeep kumar SaxenaPublished: Wed, 30 Nov 2022 01:34 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 01:34 PM (IST)
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। शहर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के महिला जिला अस्पताल के पीछे गेट के पास बुधवार सुबह एक नवजात का शव कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, शव नवजात बच्ची का है। रात में ही किसी ने शव को यहां फेंका है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। साथ ही चाइल्डलाइन की टीम को सूचना दे दी है। बच्ची के शव को लेकर महिला अस्पताल के आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें