Move to Jagran APP

सिलेंडर को लगी 'महंगाई' की आग, छह माह में ऐसे बढ़े दाम Aligarh News

आम आदमी को एक झटका लगा है। बुधवार को गैर सब्सिडी के रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमत बढ़ गई है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर 144 रुपये की वृद्धि की है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 12:04 PM (IST)
सिलेंडर को लगी 'महंगाई' की आग, छह माह में ऐसे बढ़े दाम Aligarh News
सिलेंडर को लगी 'महंगाई' की आग, छह माह में ऐसे बढ़े दाम Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। महंगाई से परेशान आम आदमी को एक झटका लगा है। बुधवार को गैर सब्सिडी के रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमत बढ़ गई है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर 144 रुपये की वृद्धि की है। अलीगढ़ में अब यह सिलेंडर 874 रुपये 50 पैसे में मिलेगा। एक साल के दौरान यह सबसे अधिक वृद्धि है। पिछले छह माह से एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। साल में तीन बार रेट घटे हैं, लेकिन सात बार बढ़े हैं। एलपीजी पर प्रस्तुत है मनोज जादौन की रिपोर्ट....

loksabha election banner

अगस्त में आई थी गिरावट

पिछले साल अगस्त माह के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में सबसे अधिक गिरावट आई थी। पिछले साल जनवरी में 705 रुपये का सिलेंडर था। फरवरी में 30 रुपये कम होकर  675 रुपया कीमत रही। इसके बाद तो लगभग हर माह रेट बढ़ते रहे। अगस्त में गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर पर 161 रुपया कम हुए। तब यह सिलिंडर 592 रुपया का उपभोक्ता को बेचा गया।

खास बात

-व्यवसायिक गैस सिलिंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

-19 किलो वाला व्यवसायिक गैस सिलेंडर 1277 रुपये 50 पैसे में ही मिलेगा।

हर कोई नाराज

गैस सिलेंडर पर हुई मंहगाई से मध्यम परिवार के लोग खुश नहीं हैं। महिलाओं ने तो यह वृद्धि रसोई का बजट बिगाडऩे वाली बताई है। सत्ताधारी दल के भले ही इस वृद्धि को अधिक नहीं मान रहे, पर विरोधी दलों के लोगों ने यह वृद्धि गरीब परिवारों पर गाज बताई है। 

महंगाई से सब परेशान

उपभोक्ता मीरा वाष्र्णेय का कहना है कि महंगाई से परेशान हैं। पिछले छह माह से सिलिंडर की कीमतें बढ़ रही हैं। अब एक साथ 145 रुपये की वृद्धि ठीक नहीं। इससे तो रसोई का बजट ही बिगड़ जाएगा। उपभोक्ता परी पंडित का कहना है कि रसोई का पहले से ही बजट बिगड़ा हुआ है। अन्य खर्च पहले से महंगे हुए हैं। अब सिलिंडर महंगा हो गया है। सरकार को चाहिए कि वह सिलिंडर पर सब्सिडी बढ़ाए।

हर माह तय होते हैं रेट

एलपीजी डिस्टीव्यूटर एसोसिएशन संयुक्त सचिव अंशुल गुप्ता का कहना है कि ऑयल कंपनियां हर माह गैस के रेट तय करती हैं। चुनाव के चलते फरवरी के दाम देरी से तय किए गए थे। यह साल की रिकार्ड वृद्धि हैं। कच्चे तेल के दामों में आई वृद्धि का असर है।

2019 में सिलेंडरों क्या रहे दाम

माह, घरेलू, व्यवसायिक

जनवरी, 705.50, 1242

फरवरी, 675, 1198.50

मार्च, 717,1265

अप्रैल, 722, 1336 

मई, 728, 1358

जून, 753, 1358

जुलाई, 655, 1170.5

अगस्त, 592,1044.00

सितंबर, 608, 1095 

अक्टूबर, 621, 1121

नवंबर, 698, 1240

दिसंबर, 711, 1248

2020 में ये रहे रेट

माह, घरेलू, व्यावसायिक, 5केजी 

जनवरी, 730.50, 1277.50, 270

फरवरी, 730.50, 1277.50, 270

12 फरवरी, 874.50, 1277.50, 270


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.