पूर्व सभासद की कोरोना से मौत, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Aligarh news
उन्हें मंगलायतन कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद यहां से डीडीयू अलीगढ़ रेफर किया गया। तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अलीगढ़, जेएनएन । इगलास के कस्बा के मोहल्ला चामड़ गेट निवासी पूर्व सभासद पुष्पक शर्मा पुत्र नंदकुमार शर्मा की कोरोना से मौत हो गई। 40 दिन पहले जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
आगरा मेंं उपचार के दौरान तोड़ा दम
उन्हें मंगलायतन कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद यहां से डीडीयू अलीगढ़ रेफर किया गया। तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पिता के इकलौते बेटे थे। कई साल पहले एक सड़क हादसे में उनकी मां व बहन की मौत हो गई थी। मृतक ने अपने पीछे पत्नी एक बेटा और एक बेटी को छोड़ा है।