Move to Jagran APP

स्‍मार्ट सिटी की रफ्तार में बैरियर बना कोरोना, फिर से तेज हुआ विकास कार्य

अलीगढ़ को स्‍मार्ट सिटी बनाने का जो खाका तैयार किया गया था वह समय से पूरा नहीं हो सका। बताया जाता है कि कोरोना के चलते विकास कार्य प्रभावित हुआ था। अब बीते छह माह से कई विकास कार्यों पर तेजी से काम चल रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 05:46 PM (IST)
स्‍मार्ट सिटी की रफ्तार में बैरियर बना कोरोना, फिर से तेज हुआ विकास कार्य
स्मार्ट सिटी ने शहर को संवारने का खाका तैयार किया, उसमें तय समय में विकास कार्य पूरे नहीं हो पाए।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। स्मार्ट सिटी ने शहर को संवारने का जो खाका तैयार किया है, उसमें तय समय सीमा में विकास कार्य पूरे नहीं हो पाए। कोरोना संकट को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है। छह माह से कई परियोजनाओं पर लगातार काम चल रहा है, लेकिन रफ्तार अभी धीमी है। स्मार्ट सिटी के तहत कुल 998 करोड़ रुपये के 42 प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, जिसमें 237.55 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 28 परियोजनाओं अभी लंबित हैं। स्मार्ट सिटी के सीइओ गौरांग राठी (नगर आयुक्त) लंबित परियोजनाओं को इसी साल पूरा करने का दावा कर रहे हैं। लालडिग्गी पर निर्माणाधीन अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर, अचल सरोवर व चौराहों का सुंदरीकरण, स्मार्ट रोड, डिवाइडर, स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम पर काम चल रहा है।

loksabha election banner

महत्वपूर्ण परियोजनाएं

अलीगढ हैबिटेट सेंटर

लागत- 73 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- 10 जुलाई 2019, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 14 जुलाई 2022

...

अचल सरोवर

लागत- 25 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- 10 जुलाई 2019, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 14 जुलाई 2022

....

चौराहों का सुंदरीकरण

लागत- 41.72 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- पांच मार्च 2020, कार्य पूर्ण होने की तिथि- अक्टूबर 2022

....

स्मार्ट रोड

लागत- 16.85 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- 10 नवंबर, 2021, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 30 जून 2022

...

कैरिजवे रिडेवलपमेंट

लागत- 95.86 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- 15 मार्च 2022, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 31 दिसंबर 2022

...

चौराहों का सुंदरीकरण (एबीडी एरिया)

लागत- 54.26 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- सात जनवरी 2022, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 31 दिसंबर 2022

...

जवाहर पार्क का सुंदरीकरण

लागत- 17.53 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- एक अप्रैल 2022, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 31 अक्टूबर 2022

...

बारहद्वारी शापिंग कांप्लेक्स

लागत- 49.92 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- एक अप्रैल 2022, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 30 अप्रैल 2023

...

नौरंगीलाल इंटर कालेज का सुंदरीकरण

लागत- 65 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- 15 जून 2022, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 31 अक्टूबर 2023

...

स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम

लागत- 64 करोड़, कार्य प्रारंभ- पांच मार्च 2020, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 31 जनवरी 2023

...

रसलगंज रोड सुंदरीकरण

लागत- 20 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- 12 जनवरी 2022, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 11 जुलाई 2022

...

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

लागत- 103.27 करोड़ रुपये, कार्य प्रारंभ- एक जून 2019, कार्य पूर्ण होने की तिथि- 31 अक्टूबर 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.