परिवहन मंत्री के आश्वासन बाद माने, नहीं होगी हड़ताल
अलीगढ़ : संविदा चालक, परिचालकों को नियमित करने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की
अलीगढ़ : संविदा चालक, परिचालकों को नियमित करने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की शनिवार की प्रस्तावित हड़ताल देर रात परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद निरस्त हो गई। प्रस्तावित हड़ताल के चलते देर रात तक अफसर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ने रहे। पुलिस की तैनाती बस स्टैंड, कार्यशाला पर रही।
संविदा कर्मचारी नियमित चालकों के समान वेतन, नियमितीकरण सहित तमाम मांगे कर रहे थे। संविदा चालक-परिचालकों का कार्य बहिष्कार, चक्का जाम शुक्रवार 12 बजे से प्रस्तावित था। एआरएम एमसी शर्मा ने बताया कि हड़ताल को लेकर एडीएम सिटी श्यामबहादुर सिंह व प्रशासन से सहयोग मिला। सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे।
वर्जन..
समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह को परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी मांगों के निस्तारण का भरोसा दिया है। मंत्री ने 18 नवंबर को वार्ता का समय भी दिया है, तब तक हड़ताल नहीं होगी।
- कन्हैया लाल, प्रदेश महामंत्री, संविदा, चालक, परिचालक संघर्ष समिति
हड़ताल को आरएम, एआरएम, डिपो प्रभारी को विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए थे लेकिन देर शाम समिति के पदाधिकारियों ने हड़ताल खत्म होने के संकेत दे दिए।
- सत्यनरायन सिंह, प्रधान प्रबंधक, लखनऊ