Move to Jagran APP

ई पोस मशीनों से आनलाइन गृहकर जमा करा सकेंगे उपभोक्ता, जानिए क्या है योजना

Home Tax Departmentलोगों की सुविधाओं का इजाफा का करने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। नगर निगम ने गृहकर जमा करने की आनलाइन व्यवस्था पहले ही शुरू हो चुकी थी। ई पोस मशीनों का नगर निगम ने सहारा लिया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 04:22 PM (IST)
ई पोस मशीनों से आनलाइन गृहकर जमा करा सकेंगे उपभोक्ता, जानिए क्या है योजना
आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि ई पास मशीनें आने से विभाग को काफी सहुलियत मिलेगी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। गृहकर जमा करने की आनलाइन व्यवस्था तो पहले ही हो चुकी थी। अब इस प्रक्रिया को और आसान करने के लिए ई पोस मशीनों का नगर निगम ने सहारा लिया है। गृहकर विभाग को ये मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। इनके जरिए विभागीय कर्मचारी आसानी से गृहकर जमा करा सकेंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने ये मशीनें गृहकर विभाग के सुपुर्द कीं। उन्होंने कहा कि ई पास मशीनें आने से विभाग को काफी सहुलियत मिलेगी।

prime article banner

महिला शक्‍ति को बढ़ावा

गणतंत्र दिवस पर जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने ई पास मशीनों की जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सादगी और सौहार्द पूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मिशन शक्ति के तहत महिला शक्ति को बढ़ावा देने और महिला शक्ति को नमन करने के उद्देश्य से नगर निगम की महिला सफाई मित्र नीरू के साथ नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से सेवाभवन और जवाहर भवन में तिरंगा फहराया। साथ ही विश्व के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों को संकल्प दिलाया गया। नगर आयुक्त कार्यक्रम में संकल्प दिलाते हुए कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि हम अपने शहर और प्रदेश को देश में अलग पहचान दिलाएंगे और स्वच्छ सर्वेक्षण में अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भागीदार बनेंगे और अपनी जिम्मेदारियां भी समझेंगे। उन्होंने ने कहा कि सफाई मित्र नगर निगम की आधारशिला और रीढ़ हैं। इनके सहयोग के बिना कोई भी सफलता शून्य है।

निरीक्षकों को सौंपी मशीनें

अपर नगर आयुक्त ने कहा कोरोना संकट के दौरान नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी अौर पार्षदो का काम अतुलनीय रहा। जब लोग घरों में रहकर अपने को सुरक्षित रखते थे, तब नगर निगम कर्मचारी, अधिकारी और पार्षद कोरोना से जंग लड़ रहे थे, यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। सभी अधिकारी, कर्मचारियों को अपनी सेवा में शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए। आनलाइन गृहकर जमा करने के लिए राजस्व निरीक्षकों को ई पास मशीनें सौंपी गई हैं। जवाहर भवन में आयोजित कर्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एमके माथुर, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात, अशोक भाटी, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक राजेश कुमार, राजेश जैन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राबिन केला, महामंत्री विजय गुप्ता, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री राधे धुरी, अहसान रब, संजय सक्सेना आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.