Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन Aligarh news

सरकार विरोधी तख्तियां प्रदर्शनकारियों के हाथों में थीं। बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते देश की जनता पहले से ही भारी संकटों से जूझ रही है।

By Parul RawatEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 09:06 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 12:56 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन Aligarh news
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन Aligarh news

अलीगढ़, [जेएनएन]। डीजल-पेट्रेाल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए और कीमत वापस लेने की मांग की।

loksabha election banner

 कंधा पर बाइक लेकर प्रदर्शन

 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से बाइक जुलूस निकाला। कार्यकर्ता कंधे पर बाइक लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार विरोधी तख्तियां प्रदर्शनकारियों के हाथों में थीं। बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते देश की जनता पहले से ही भारी संकटों से जूझ रही है। भाजपा सरकार जनता को पूरी तरह से लूटने पर आमादा है। नितेश कुमार, अनिल सिंह चौहान, बिजेंद्र सिंह बघेल, अमजद हुसैन, प्रदीप रावत, शाहिद खान, आनंद बघेल मौजूद थे।

कार खींचकर जताया विरोध

महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में मेडिकल रोड स्थित कैंप कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने दोदपुर चौराहे तक चारपहिया व दो पहिया वाहन खींच कर विरोध-प्रदर्शन किया। परवेज ने कहा कि देश की जनता कोरोना वायरस संकट से त्रस्त है महंगाई लगातार आसमान छू रही है। शेरपाल सिंह सविता, हेम प्रकाश, मो. सुहैब, मुनीश आदि मौजूद थे। कांग्रेस नेता आगा यूनुस के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केला नगर चौराहे से लेकर दोदपुर चौराहे तक अर्धनग्न होकर वाहनों को धक्का लगाकर मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा ने केंद्र सरकार से बढ़ी हुई कीमतों वापस लिया जाए।

उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही सरकार : बिजेंद्र

पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना संकट के चलते गरीब, छोटा व्यापारी, किसान व मजदूर बर्बादी के कगार पर है। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। सरकार उद्योग पतियों को लाभ पहुंचाने में जुटी हुई है। एलान किया कीमतें वापस न लीं तो कांग्रेसी भूख हड़ताल करने को विवश होंगे।

यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर : कांग्रेस

गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के आह्वान पर एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विभागों में भ्रष्टाचार की सीमा टूट चुकी है। 69 हजार शिक्षा भर्ती घोटाला युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। पशुपालन विभाग में भ्रष्टाचार की सीमाओं को देख लगता है कि सरकार जनता को लूट कर जीवन बर्बाद करना चाहती है। युवा महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान ने कहा के मुख्यमंत्री योगी को तत्काल प्रभाव से सरकार से त्याग पत्र राज्यपाल को सौंप देना चाहिए।  जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा, अनवर अकील, अमित सिंह, वीरी सिंह बंजारा, दिनेश शर्मा, यशवीर सिंह जाव, अनिता करोतिया, जेनुलाहक खान आदि मौजूद रहे।

पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि वापस ले सरकार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा ने पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि पर सरकार को कोसा। कहा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान है। गरीब, मजदूर, वाहनों में किराया बढऩे पर तमाम परेशानी झेल रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमत वापस लेनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.